Home उत्तराखंड बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से तेजी से बदल रहा...

बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से तेजी से बदल रहा है हिमालय के ग्लेशियरों का आकार

देहरादून। बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से हिमालय के ग्लेशियरों का आकार तेजी से बदल रहा है। ग्लेशियर बर्फ का द्रव्यमान भी खो रहे हैं। 2015 के बाद पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलम ग्लेशियर के सतह पर मलबे की दर लगातार बढ़ रही है।

यह बातें कुमाऊं विवि डीएसबी भूगोल विभाग के शोध छात्र मासूम रेजा के शोध पत्र में सामने आई है। प्रो आरसी जोशी के निर्देशन में शोध कर रहे मासूम ने इंटरनेशनल जोग्रफिकल यूनियन की ओर से केंद्रीय विवि हरियाणा में आयोजित कांफ्रेंस में मिलम ग्लेशियर पर अपना ताजा शोध पत्र पेश किया है। इस शोध को अपने समूह में बेस्ट पेपर अवार्ड मिला है। शोध पत्र के मुताबिक सालाना मिलम ग्लेशियर में 3.6 प्रतिशत रेता, कंकड़ का मलबा आ रहा है। जिससे 1972 से 2018 तक मिलम ग्लेशियर की 37.8 मीटर पीछे खिसका है। मासूम रेजा ने कहा कि हिमालय के ग्लेशियरों के बदलते स्वरूप को समझने के लिए निरंतर अध्ययन की जरूरत है। जिससे कारणों को समझ कर रोकने के उपाय किए जाएं।

शोध के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही ग्लेशियर को प्रभावित करने वाले अन्य कारण भी हैं। ऑप्टिकल और राडार रिमोट सेसिंग डेटा व फील्ड विजिट के अध्ययन से पता चला है कि बोल्डर व रेता-कंकड़ आदि के मलबे के कारण ग्लेशियर की ऊंचाई कम हो रही है। 2015 के बाद से सुपर मलबे की दर बढ़ रही है। मिलम ग्लेशियर सालाना 3.5 प्रतिशत मलबा आ रहा है। 2007 से इसकी सतह कम होने की दर सवा दो मीटर तक घट गई है। 46 में 37.8 मीटर खिसका है।

मिलम ग्लेशियर शोध के यह हैं अहम तथ्य

मिलन ग्लेशियर के सतह की ऊंचाई सालाना सवा दो मीटर से प्लस माइनस 1.44 मीटर तक घट रही है।

सतह की ऊंचाई में कमी के जिम्मेदार कारणों में एक सुप्रा मलबे का भार बढ़ना है।

सुप्रा मलबे और ग्लेशियर वेग के बीच संबंध प्रभावित होने वाला क्षेत्र ज्यादातर ग्लेशियर का बर्फ वाले क्षेत्र का अपक्षरण हो रहा है, या क्षेत्रफल घट रहा है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों के विशेषज्ञ प्रो पीसी तिवारी ने बताया कि मिलम ग्लेशियर को लेकर शोध के परिणाम वाकई चिंता बढ़ाने वाले हैं। मिलम के साथ ही अन्य ग्लेशियरों पर भी ग्लोबल वार्मिंग व अन्य कारणों का असर हो रहा है और ग्लेशियर पीछे खिसक रहे हैं। गंगोत्री सहित अन्य ग्लेशियरों पर शोध भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में बारिश जंगलों की आग के लिए हुई वरदान साबित

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

जिला सहकारी बैंकों का लाभ 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये किया

सहकारी बैंकों की राज्य के सतत आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका - सहकारिता मंत्री डॉ. रावत  देहरादून। जिला सहकारी बैंकों का पिछले साल की तुलना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में बारिश जंगलों की आग के लिए हुई वरदान साबित

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

जिला सहकारी बैंकों का लाभ 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये किया

सहकारी बैंकों की राज्य के सतत आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका - सहकारिता मंत्री डॉ. रावत  देहरादून। जिला सहकारी बैंकों का पिछले साल की तुलना...

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

Recent Comments