बड़ी ख़बर :- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, देखिये मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित 24 नाम, उत्तराखंड से अजय भट्ट.!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल (Narendra Modi Cabinet) के विस्तार से पहले 4 मंद्रियो ने इस्तीफा दिया है. सूत्रों के अनुसार, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, फर्टिलाइजर मंत्री सदानंद गौढ़ा और केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है.
मोदी मंत्रिमंडल के संभावित नाम-
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश (बीजेपी)
2. सर्वानंद सोनेवाल, असम (बीजेपी)
4. पशुपति नाथ पारस, बिहार (LJP)
5. नारायण राणे (BJP)
6. भूपेंद्र यादव
7. अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
8. कपिल पाटिल
9. मीनाक्षी लेखी (BJP)
10. राहुल कसावा
11. अश्विनी वैष्णव
12. शांतनु ठाकुर
13. विनोद सोनकर
14. पंकज चौधरी
15. आर सी पी सिंह (JDU)
16. दिलेश्वर कामत (JDU)
17. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
18. रामनाथ ठाकुर (JDU)
19. राजकुमार रंजन
20. बी एल वर्मा
21. अजय मिश्रा
22. हिना गावित
23. शोभा करंदलाजे
24. अजय भट्ट
इन मंत्रियों को किया जा सकता है प्रमोट
आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर, पुरषोत्तम रूपला और जी किशन रेड्डी को प्रमोट किया जा सकता है. इन मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, जो वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री है.
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं से मिल रहे हैं पीएम मोदी
कैबिनेट विस्तार को लेकर आज शाम 6 बजे होने वाले शपथग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं से मिल रहे हैं. कई नेताओं का प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचना हो रहा है।