Home उत्तराखंड नींबू ने भी लगाया अब दोहरा शतक,देखिये प्रदेश में कितना खट्टा हुआ...

नींबू ने भी लगाया अब दोहरा शतक,देखिये प्रदेश में कितना खट्टा हुआ नींबू

देहरादून। अधिकतम सौ रुपये किलो मिलने वाला नींबू इन दिनों 320 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वह भी तब जब अभी गर्मी अपने शबाब पर भी नहीं पहुंची है। जानकार आने वाले वक्त में नींबू की कीमतों में भारी उछाल की आशंका जता रहे हैं।

प्रदेश में नींबू का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता। सप्लाई दक्षिण भारतीय राज्यों से होती है। मंडी विशेषज्ञों के अनुसार, अभी नींबू चेन्नई और गुजरात से आ रहा है। सप्लाई बहुत कम होने के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। वैसे भी इस वर्ष उत्पादन भी काफी कम हुआ है, जिसके कारण आपूर्ति काफी कम हो रही है।

निरंजनपुर स्थित बड़ी मंडी में नींबू 240 से 280 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि रमजान और गर्मिंयों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है। हमारे यहां चेन्नई, आंध्रा व बंगलुरु से सबसे ज्यादा सप्लाई होती है जबकि बीच में पड़ने वाले ज्यादातर राज्य अपने उत्पादन का खुद इस्तेमाल करते हैं।

नींबू के दाम चढ़ने का एक कारण और भी है। दक्षिण भारत से उत्तराखंड़ के लिए आ रहे वाहनों को व्यापारी बीच में ही रोककर माल खरीद लेते हैं। दिल्ली, एनसीआर के मार्केट में उसकी काफी अधिक डिमांड है। ऐसे में वो वाहन को माल लेकर उत्तराखंड़ नहीं आने देते और बीच में ही माल बिक जाता है।

नींबू ने पहली बार दिखाए तेवर:देहरादून में नींबू ने कीमतों में उछालकर पहली बार तेवर दिखाए हैं। आमतौर पर प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छूती थी, लेकिन इस बार नींबू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। खास बात है कि प्याज और टमाटर के विकल्प मौजूद हैं। जबकि नींबू का कोई विकल्प नहीं है। अच्छी क्वालिटी के नींबू का एक दाना 10 रुपये का मिल रहा है। वहीं, पांच रुपये में खराब क्वालिटी वाले नींबू का एक पीस मिल रहा है। यह ज्यादातर नींबू हरे हैं, जिनके छिलके भी काफी मोटे हैं। इन नींबू पर रस भी नहीं निकल रहा है। जो 10 रुपये वाला दाना है, उसका छिलका भी पतला है और रस भी खूब निकल रहा है

रुड़की: इतना महंगा कभी नहीं हुआ: कई साल बाद नींबू के दाम ने दोहरा शतक लगाया है। फुटकर में नींबू 220 से 260 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है जिससे यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। वैसे तो नींबू का इस्तेमाल रसोई में वर्षभर किया जाता है लेकिन गर्मी में लोग नींबू पानी से गला तर करना पसंद करते हैं। नींबू पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं लेकिन इस बार नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। सीजन होने के बावजूद नींबू के रेट ने दोहरा शतक पार कर दिया है। मंडी में आए दिन नींबू की छह क्विंटल तक की आवक हो रही है। मंडी में नींबू का थोक रेट 160 से 200 रुपये किलो तक है। बाजार में पहुंचते-पहुंचते यह 220 से 260 रुपये किलो तक बिक रहा है।
RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments