Home मनोरंजन दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में करेंगी धमाल, हाथ लगी नई फिल्म

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में करेंगी धमाल, हाथ लगी नई फिल्म

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक लंबे समय से पर्दे पर धमाल कर रही हैं। दीपिका के फैंस उनकी हर एक फिल्म को जमकर पसंद करते हैं। दीपिका अपनी एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में मनवा चुकी हैं। अब दीपिका के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म लग गई है,
जी हां खबर के अनुसार ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज के बाद एक्ट्रेस को एक और हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। वैसे बता दें कि ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका के काम को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था।

खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी ये साफ ये नहीं हुआ है कि इस फिल्म का नाम क्या होगा। लेकिन इसको क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी एसटीएक्सफिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका न केवल फिल्म में अभिनय करेंगी बल्कि अपने बैनर का प्रोडक्शंस के माध्यम से इसका निर्माण भी करेंगी।

अब देखना होगा कि ये फिल्म कब शुरू होती है। हालांकि फैंस को अभी इस बात का इंतजार है जब खुद दीपिका पादुकोण इस बात मुहर लगाएं। लेकिन फिलहाल इस खबर के सामने आने से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर जरुर दौड़ गई है। दीपिका को फैंस हॉलीवुड में देखना पसंद करते हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस की ये फिल्म कब तक फ्लोर पर उतरती है।

दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट शाहरुख खान दिखाई दिए थे। इस पिल्म के बाद दीपिका ने अपने करियर में पलटकर नहीं देखा था। हालांकि 2012 में आई फिल्म कॉकटेल एक्ट्रेस के करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जा सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक से एक नायाब फिल्मों में अपनी एक्टिंग फैंस के सामने पेश की हैं। अब जल्द ही दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।
इसके अलावा उनकी फिल्म 83 भी रिलीज को तैयार है।  इस फिल्म में वह शादी के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म कोविड के कहर के कारण सिनेमाघरों में रिलीज होने का एक लंबे वक्त से इंतजार कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments