Home उत्तराखंड उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण किया जा रहा तैयार, उद्योगों में...

उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण किया जा रहा तैयार, उद्योगों में 6 माह में 25 हजार युवाओं को रोजगार देगी धामी सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उपयुक्त नीति भी बनाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों से अगले छह माह में 25 हजार युवाओं को रोजगार देने के प्रयास पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जो भी उद्योग स्थापित हैं, वे अच्छी तरह से चलें। प्रदेश सरकार औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए सभी से विचार-विमर्श कर रही है। सीआइआइ और कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज से उनकी वार्ता हुई है।

सभी की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव को वार्ता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना को देश के अन्य उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के उद्यमी सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधकों से भी प्रदेश के निवासियों को अपना सहयोगी बनाने व युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की अपेक्षा की।

इस दौरान मानव संसाधन प्रबंधकों ने अपने सुझाव भी दिए। इनमें उद्योगों की स्थापना को विस्तारीकरण के लिए नए इंडस्ट्रियल पार्कों की स्थापना, पंजीकरण के नियमों का सरलीकरण, सेवायोजन कार्यालयों को और अधिक क्रियाशील बनाना व कंटेनर रेल ट्रांसपोर्ट के सुझाव शामिल थे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वद्र्धन और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते के अलावा आइटीसी लिमिटेड, होलोनिक्स टेक्नालाजी लिमिटेड, विप्रो इंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकार्प, टपरवेयर इंडिया, हनीवैल, टाइटन व टाटा मोटर्स आदि के मानव संसाधन प्रबंधक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments