Home उत्तराखंड भाजपा नेताओं के खिलाफ दी कांग्रेसियों ने तहरीर

भाजपा नेताओं के खिलाफ दी कांग्रेसियों ने तहरीर

देहरादून। पैसिफिक होटल में आयोजित भाजपा के भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ ही पूर्व पीएम नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणियां की। ये टिप्पणियां उत्तराखंड कांग्रेस को नागवार गुजरी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी के साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षरयुक्त एक शिकायत देहरादून कोतवाली में दी गई है। साथ ही भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

बैठक में दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा था कि- हमें 14 अगस्त 1947 को भी याद रखना चाहिए। उस समय नेहरू के पक्ष में कोई नहीं था। सब सरदार पटेल के पक्षधर थे, लेकिन देश के टुकडे हो गए और नेहरू प्रधानमंत्री बन गए। उस समय 10 लाख लोगों की शहादत हुई, केवल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की जिद के कारण। इसके बाद वह आगे भी नहीं रुके और उन्होंने कहा कि एक ओर मां और बेटे जमानत पर हैं दूसरी और प्रधानमंत्री की मां 10 बाई10 के कमरे में रहती हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी की शादी हिंदू से नहीं हुई है, लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता यह देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पप्पू बनना बंद करें और और जनता के मर्म समझे। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज लड़ाई देश के जयचंदो से चल रही है।

दुष्यंत कुमार गौतम के इन बयानों को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरीमा माहरा दसोनी के लेटर पैड में की गई शिकायत में कांग्रेस के कई नेताओं ने हस्ताक्षक किए हैं। पलटन बाजार स्थित कोतवाली नगर में दी गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियां की गई हैं। जो कि निराधार हैं। इससे पार्टी नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। साथ ही कांग्रेसजनों की भावनाओं को भी आहत किया गया। एक सभ्य समाज और राजनीतिक सूचिता का तकाजा है कि इस तरह की शब्दावली को संज्ञान में लिया जाए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments