Home राष्ट्रीय प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्त्या

प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्त्या

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में एक युवक द्वारा प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्त्या करने का मामला सामने आया है। इस किलर ने 20 सालों में अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या बड़े ही शातिर तरीके से की। इन हत्याओं के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। 3 लोगों की हत्या उसने अपने हाथों से की जबकि 2 लोगों को सुपारी देकर मरवाया। जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है, यहां मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली के रहने वाले किसान लीलू त्यागी पर अपने ही परिवार के 5 लोगों ही हत्या का आरोप लगा है। शातिर किसान ने 20 साल में एक-एक करके 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने एक रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र त्यागी को 4 लाख रुपये सुपारी देकर अपने भाई की हत्या के लिए राजी किया। इस दौरान पुलिस ने 5वीं हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी के कारनामे उजागर किए ।पुलिस ने आरोपी लीलू, सुरेंद्र और सुपारी किलर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये थी हत्या की वजह
48 साल के आरोपी लीलू ने गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि ये सब उसने अपने इकलौते बेटे की खातिर किया है ताकि सारी प्रॉपर्टी उसके बेटे को मिल जाए।इसलिए उसने अपने दोनों भाइयों के 4 बच्चों समेत एक भाई सुधीर को अपने रास्ते से हटा दिया। जिसके बाद उसने मृतक भाई की पत्नी से शादी कर ली। जब दोनों का बेटा हुआ तो आरोपी ने सोच लिया कि सारी प्रॉपर्टी वो अपने बेटे को दिलाएगा। उसका अगला निशाना दूसरा भाई ब्रजेश था। अगर वो अपने इस मकसद में भी कामयाब हो जाता तो पूरी प्रॉपर्टी पर केवल उसका और उसके बेटे का हक हो जाता।

ऐसे दिया वारदातों को अंजाम

आरोपी ने सबसे पहले 2001 में अपने बड़े भाई की हत्या 1 लाख रुपये सुपारी देकर कराई और शव नदी में फेंक दिया. उसने घर वालों से कहा कि वो उसका भाई गुस्सा होकर कहीं चला गया है। 2006 में उसने अपनी भतीजी पारुल को खाने में जहर देकर मार डाला और सबसे कहा कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद ऐसे ही 2009 में तीसरी और 2013 में भतीजे की हत्या करके चौथी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बीते 8 अगस्त 2021 को अपने दूसरे भतीजे की हत्या सुपारी देकर कराई और उसका शव बुलंदशर की गंग नगर में फेंक दिया। इस मामले में उसने दलील दी कि वो कहीं परेशान होकर चला गया है। लेकिन घर वालों ने बच्चे के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

RELATED ARTICLES

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से...

देश के इन 12 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, आगामी 4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

Recent Comments