उत्तराखंडराजनीति

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां सावित्री देवी के निधन की खबर है।

बताया जा रहा है कि सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने फोन पर इस दुखद समाचार की पुष्टि किए जाने की बात कही है।

सावित्री देवी एक गृहिणी थीं और गांव में ही रहती थीं। बीते कुछ महीनों में उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी थी। मां की खराब सेहत की खबर मिलने पर योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे।

एक तरफ देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे योगी आदित्यनाथ और दूसरी तरफ मां को खोने का गहरा दुख। इस खबर के सामने आने के बाद उनके पैतृक गांव पंचूर में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *