Home उत्तराखंड पर्यटकों को बड़ी राहत : वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले बिना...

पर्यटकों को बड़ी राहत : वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले बिना कोरोना जांच के कर सकेंगे उत्तराखंड में प्रवेश

मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी जिलों में जाने के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्य को किया खत्म

देहरादून। कोरोना के चलते बीते साल से पटरी से उतरे पर्यटन को धीरे-धीरे गति मिलने लगी है। कोरोना के तेजी से कम होते मामलों के बीच सरकार भी कोरोना गाइडलाइन पर केंद्रीत पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार देने का काम कर रही है। जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ नुकसान से बचाया जा सके। राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी एसओपी के अनुसार दोनों टीका लगवा चुके दूसरे राज्यों के पर्यटक देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण कर बिना रोकटोक के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के मैदान क्षेत्रों से पहाड़ी जिलों में जाने के लिए कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म की दी गई है।

पर्यटन उद्योग उत्तराखंड की आर्थिकी की रीड है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले आगंतुओं को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने ऐसे लोगों के लिए राज्य में प्रवेश के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की बाध्यता को खत्म कर दिया है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके पर्यटक अब बिना किसी रिपोर्ट के उत्तराखंड में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से ये भी साफ किया गया है कि सभी यात्रियों को राज्य में लागू किए गए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क पहनने, हाथ को बार-बार धोने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड आने वाले अन्य आगंतुओं के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की वैधता का समय 72 घंटे किया गया है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में देश के दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटकों से पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन उद्योग से जुड़े लाखों कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, ‘‘कोविड की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। यह जंग जीतने के लिए टीकाकरण ही महत्वपूर्ण हथियार है। ज्यादा से ज्यादा लोग जब वैक्सीनेट हो जाएंगे तो हर्ड इम्यूनिटी हासिल हो जाएगी और फिर कोविड को मात दी जा सकती है। ऐसे में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके दूसरे राज्यों के पर्यटक बिना कोरोना जांच के उत्तराखंड आ सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रख प्रदेश भर में पर्यटन गतिविधियों को शुरू किया गया है।’’

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments