Home ब्लॉग प्रगति का मंत्र

प्रगति का मंत्र

निस्संदेह नदियों को जोडऩे वाली परियोजनाएं यदि विस्थापन और पर्यावरणीय चिंताओं से मुक्त हों तो वे सूखे व जीविका के संकट से जूझ रही बड़ी आबादी के लिये वरदान साबित हो सकती हैं। परियोजना सूखे क्षेत्रों में समृद्धि की बयार ला सकती हैं। कभी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वाकांक्षी नदी जोड़ योजना को तब अमलीजामा पहनाया जा सका जब यमुना की सहायक नदियों केन-बेतवा लिंक परियोजना को अंतत: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हरी झंडी दे दी गई। यह परियोजना यदि समय रहते सिरे चढ़ती है तो दशकों से पानी के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में हरियाली की बयार आएगी और इस क्षेत्र से होने वाले पलायन पर रोक लगेगी। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के 13 जिलों में फैले बुंदेलखंड के लोगों को अगले दशक में हरियाली के चरागाह देखने को मिल सकते हैं।

दरअसल, लंबे समय से यह परियोजना कई बाधाओं का सामना कर रही थी क्योंकि दोनों राज्यों की सरकारें सहमति के आधार नहीं खोज पायी थी। बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर करीब 44,605 करोड़ लागत का अनुमान है, जिसमें से अधिकांश राशि केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में प्राप्त होगी। दरअसल, केन नदी से बेतवा नदी में जलराशि स्थानांतरित होने से करीब 10.62 लाख हेक्टयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी तथा करीब 62 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा परियोजना का लक्ष्य 103 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना को अंजाम देना भी है। साथ ही सालाना 27 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने में इससे मदद मिलेगी। दरअसल, भारत में नदियों को जोडऩे की पुरानी महत्वाकांक्षी योजना रही है। यदि इतिहास पर नजर डालें तो नदियों को जोडऩे की शुरुआत 19वीं शताब्दी में हो गई थी। लेकिन उल्लेखनीय तथ्य यह है कि शुरुआती परियोजनाओं का लक्ष्य अंतर्देशीय नेगिवेशन के उद्देश्यों को लेकर था। इसी कड़ी में पेरियार परियोजना को सन् 1895 में लागू किया गया था। इस परियोजना के अंतर्गत पेरियार बेसिन, जो आज केरल राज्य में है, से तमिलनाडु के बैगई बेसिन में जल स्थानांतरित किया जाता था।

दरअसल, कालांतर जनसंख्या वृद्धि के चलते यह परियोजना पानी संकट के चलते सिंचाई व पेयजल भंडारण की योजनाओं का आधार बनी। निस्संदेह, आज ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के बीच लगातार बढ़ते बाढ़ व सूखे के संकट में ऐसी परियोजनाएं कारगर समाधान प्रतीत होती हैं। दरअसल, इन विशाल परियोजनाओं की लागत, लाभ-हानि का विश्लेषण और लोगों के विस्थापन की चिंता के कारण समय-समय पर ऐसी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने में संकोच होता रहा है। वहीं राज्यों की नदियों से जुड़ी लोगों की अस्मिता और राजनीतिक कारण भी ऐसी परियोजना को अंतिम रूप देने में बाधक बने हैं। कभी इनका समय आगे बढ़ाया गया तो कभी कदम पीछे खींचे गये। पानी की हिस्सेदारी को लेकर राज्यों में मतभेद भी इसमें बाधक बने हैं। हालिया उदाहरण के रूप में देखें तो दो साल पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने पानी के बंटवारे पर असहमति के चलते गुजरात के साथ दो नदी जोड़ परियोजनाओं से हाथ पीछे खींच लिए थे। विडंबना यह है कि राज्य में गुजरात व केंद्र की तरह भाजपा सरकार होने के बावजूद योजना सिरे न चढ़ सकी।

ऐसे में केन-बेतवा परियोजना को केंद्र के सहयोग से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सरकारों द्वारा सिरे चढ़ाना देश के अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय पहल है। जिसका अनुसरण करके अन्य राज्य बड़ी आबादी के जीवन में बड़े बदलाव ला सकते हैं। लेकिन यहां विचारणीय पहलू यह है कि ऐसी बड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित करते वक्त नागरिकों के विस्थापन, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा वन्यजीव संरक्षण को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाये। इन चिंताओं को दूर करते हुए विकास की राह चुनी जानी चाहिए। कह सकते हैं कि नदियां जुडेंगी, तो देश आगे बढ़ेगा क्योंकि सूखे व पेयजल का संकट देश में पलायन को बढ़ावा देता है। सही मायनो में यह देश की प्रगति का नया मंत्र है, क्योंकि जहां एक बड़े इलाके के लोगों को सूखे-बाढ़ से मुक्ति मिलेगी, वहीं कृषि उत्पादन बढऩे से क्षेत्र व देश में खुशहाली आयेगी।

RELATED ARTICLES

जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की यह कोई पहली या नई घटना है। हर वर्ष गर्मी में कई जगहों पर आग लगने की...

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की...

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर

एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हैं. दोनों ही खतरनाक मानी जाती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा इनसे बचने...

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक 

गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी हुई बर्फबारी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित  हर्षिल घाटी में बारिश के कारण...

हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत तमाम दिग्गजों ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि देहरादून। शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर भनियाववाला पहुंचते...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के...

चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला

यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर 700 कर्मियों की रहेगी तैनाती प्रशासन के स्तर से की जाएगी 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी  देहरादून। चारधाम यात्रा को...

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में की पूजा अर्चना देहरादून/अयोध्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में संसदीय क्षेत्र अयोध्या ( उत्तर प्रदेश...

जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की यह कोई पहली या नई घटना है। हर वर्ष गर्मी में कई जगहों पर आग लगने की...

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

Recent Comments