Home उत्तराखंड बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से तेजी से बदल रहा...

बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से तेजी से बदल रहा है हिमालय के ग्लेशियरों का आकार

देहरादून। बढ़ते तापमान और रेता कंकड़ की वजह से हिमालय के ग्लेशियरों का आकार तेजी से बदल रहा है। ग्लेशियर बर्फ का द्रव्यमान भी खो रहे हैं। 2015 के बाद पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलम ग्लेशियर के सतह पर मलबे की दर लगातार बढ़ रही है।

यह बातें कुमाऊं विवि डीएसबी भूगोल विभाग के शोध छात्र मासूम रेजा के शोध पत्र में सामने आई है। प्रो आरसी जोशी के निर्देशन में शोध कर रहे मासूम ने इंटरनेशनल जोग्रफिकल यूनियन की ओर से केंद्रीय विवि हरियाणा में आयोजित कांफ्रेंस में मिलम ग्लेशियर पर अपना ताजा शोध पत्र पेश किया है। इस शोध को अपने समूह में बेस्ट पेपर अवार्ड मिला है। शोध पत्र के मुताबिक सालाना मिलम ग्लेशियर में 3.6 प्रतिशत रेता, कंकड़ का मलबा आ रहा है। जिससे 1972 से 2018 तक मिलम ग्लेशियर की 37.8 मीटर पीछे खिसका है। मासूम रेजा ने कहा कि हिमालय के ग्लेशियरों के बदलते स्वरूप को समझने के लिए निरंतर अध्ययन की जरूरत है। जिससे कारणों को समझ कर रोकने के उपाय किए जाएं।

शोध के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही ग्लेशियर को प्रभावित करने वाले अन्य कारण भी हैं। ऑप्टिकल और राडार रिमोट सेसिंग डेटा व फील्ड विजिट के अध्ययन से पता चला है कि बोल्डर व रेता-कंकड़ आदि के मलबे के कारण ग्लेशियर की ऊंचाई कम हो रही है। 2015 के बाद से सुपर मलबे की दर बढ़ रही है। मिलम ग्लेशियर सालाना 3.5 प्रतिशत मलबा आ रहा है। 2007 से इसकी सतह कम होने की दर सवा दो मीटर तक घट गई है। 46 में 37.8 मीटर खिसका है।

मिलम ग्लेशियर शोध के यह हैं अहम तथ्य

मिलन ग्लेशियर के सतह की ऊंचाई सालाना सवा दो मीटर से प्लस माइनस 1.44 मीटर तक घट रही है।

सतह की ऊंचाई में कमी के जिम्मेदार कारणों में एक सुप्रा मलबे का भार बढ़ना है।

सुप्रा मलबे और ग्लेशियर वेग के बीच संबंध प्रभावित होने वाला क्षेत्र ज्यादातर ग्लेशियर का बर्फ वाले क्षेत्र का अपक्षरण हो रहा है, या क्षेत्रफल घट रहा है। जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों के विशेषज्ञ प्रो पीसी तिवारी ने बताया कि मिलम ग्लेशियर को लेकर शोध के परिणाम वाकई चिंता बढ़ाने वाले हैं। मिलम के साथ ही अन्य ग्लेशियरों पर भी ग्लोबल वार्मिंग व अन्य कारणों का असर हो रहा है और ग्लेशियर पीछे खिसक रहे हैं। गंगोत्री सहित अन्य ग्लेशियरों पर शोध भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 

अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा आवेदन जुलाई-अगस्त में कराई जाएगी परीक्षा  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के...

मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 

सीएम धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह मुख्यमंत्री ने...

खलंगा क्षेत्र में नौ हजार बेशकीमती पेड़ों की बलि देने पर जताया पुरजोर विरोध

देहरादून।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने सौंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नाम पर खलंगा क्षेत्र के नौ हजार बेशकीमती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 

अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा आवेदन जुलाई-अगस्त में कराई जाएगी परीक्षा  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के...

आपके किचन की भी टाइल्स पड़ रही है काली, तो इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल, चमकेगा हर एक कोना

खाना बनाते वक्त अधिकतर किचन की टाइल्स गंदी हो जाती है. ऐसे में लाख कोशिश के बाद भी चिपचिपा पन हटता नहीं है. इससे...

मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 

सीएम धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह मुख्यमंत्री ने...

ब्राजील में भूकंप के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 145 लोगों की मौत 

20 लाख लोग हुए प्रभावित  ब्राजील। भूकंप के बाद आई भयंकर बाढ़ के कारण ब्राजील में तबाही मच गई। रविवार को भारी बारिश के कारण...

खलंगा क्षेत्र में नौ हजार बेशकीमती पेड़ों की बलि देने पर जताया पुरजोर विरोध

देहरादून।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने सौंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नाम पर खलंगा क्षेत्र के नौ हजार बेशकीमती...

इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है – सीएम धामी

सीएम धामी ने मुंबई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में किया प्रचार देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर...

लोकसभा चुनाव 2024- 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 1717 प्रत्यशियों के लिए आज मतदाता कर रहे मतदान 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान  शाम छह बजे तक होगा मतदान  नई दिल्ली। 19 अप्रैल से लेकर...

मोबाइल के बाहर भी हैं वाट्सएप विश्वविद्यालय

अशोक शर्मा पिछले करीब दस वर्षों से भारत में वाट्सएप यूनिवर्सिटी के तो खूब चर्चे होते आये हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता था...

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में...

थियेटर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को इसी साल 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत में...

Recent Comments