Home उत्तराखंड मंत्री की ससुराल-विधायक का ननिहाल फिर सड़क का बुरा हाल

मंत्री की ससुराल-विधायक का ननिहाल फिर सड़क का बुरा हाल

नैनीताल। पहाड़ पर आज भी मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। जनप्रतिनिधि चुनावी मौसम में विकास के वादे तो करते हैं पर वे हकीकत में कितना उतरते हैं सभी को पता ही है। चुनाव जीतने के बाद जनता से किए गए वादे असल धरातल पर नहीं उतर पाते देवीधुरा-बसानी मोटर मार्ग ऐसा ही उदाहरण पेश कर रहा है। मार्ग स्वीकृति के बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल के बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क से महरूम है। सड़क के अभाव में कई परिवार पलायन कर चुके है तो निवासरत परिवारो को बारिश में कीचड़ भरी सड़क से गुजरना पड़ता है। मंत्री की ससुराल और पूर्व विधायक का ननिहाल होने के बाद भी सड़क और क्षेत्र की बदहाली नेताओं की इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता पर भी सवाल खड़े कर रही है।

देवीधुरा से बसानी 32 किमी मोयरमार्ग को 2012 में स्वीकृति मिली थी। स्वीकृति के बाद पहले फेज में पटुवाडांगर से बोहरागाव तक 12 किमी सड़क कटिंग का कार्य शुरू किया गया। मगर अनुबंधित ठेकेदार ने काम आधे में ही छोड़ दिया। मामला न्यायालय तक पहुँचा तो छह साल कार्य अधर में लटका रहा। 2018 में विभाग ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया निपटा कर कार्य शुरू करवाया। मगर तीन साल गुजर जाने के बाद भी सड़क में डामरीकरण नहीं हो पाया है।

दूसरे फेज का भी काम अधूरा
2018 में पहले फेज में सोलिंग कार्य के साथ ही बोहरागाव तक सड़क कटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया। जिसमें सड़क किनारे सुरक्षा दीवार, पुल निर्माण और सोलिंग व डामरीकरण होना था। मगर विभागीय सुस्ती के चलते अब तक सड़क नहीं बन सकी है।

कई परिवार कर चुके है पलायन
देवीधुरा बसानी 32 किमी सड़क मार्ग से आठ ग्राम सभाओं को जोड़ा जाना था। जिससे पांच हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलना था। मगर क्षेत्र में पक्की सड़क अब भी ग्रामीणों का सपना ही है। आलम यह है कि सड़क के अभाव में बोहरागाव से कई परिवार पलायन कर चुके है। सड़क के अभाव में बुजुर्गों और मरीजों को जिला मुख्यालय तक पहुँचना कोई चुनौती से कम नहीं है। वहीं बारिश के दौरान ग्रामीणों को कच्ची सड़क में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

मंत्री-विधायक से सीधे नाता रखता है गांव फिर भी बेहाल
देवीधुरा गांव से पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व का गहरा नाता होना भी सड़क की दशा नहीं सुधार पाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री की देवीधुरा में ससुराल होने के बावजूद ग्रामीण पक्की सड़क से महरूम है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के खास गांव का यह हाल है तो अन्य गावों के विकास की क्या कल्पना की जा सकती है।
पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता नेहा अमरीन ने बताया कि बसानी से बोहरागाव तक मार्ग कटिंग और पुल निर्माण का कार्य गतिमान है। बसानी से 10 किमी ऊपर तक डामरीकरण भी कर दिया गया है। जल्द सोलिंग कार्य पूरा कर अप्रैल तक मार्ग में डामरीकरण कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

Recent Comments