Saturday, April 1, 2023
Home राजनीति क्या इस बार भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद की लड़ाई में कांग्रेस कैंट से...

क्या इस बार भ्रष्टाचार औऱ परिवारवाद की लड़ाई में कांग्रेस कैंट से बाजी मार जाएगी?

देहरादून। करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल पूर्व विधायक हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर और बेटा अमित कपूर इस बार गढ़ी कैंट से भाजपा टिकट के दावेदार हैं। दोनों मां-बेटे विहाइब कालेज के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं। यह कालेज छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल रहा और इस मामले में सहसपुर थाने में केस दर्ज है। अमित कपूर को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसकी सुनवाई 20 जनवरी को होनी है। कपूर परिवार ने विवादों के बाद गैरकानूनी तरीके से बिहाइव कालेज को बेच दिया।

भाजपा की गढ़ी कैंट सीट पर सविता कपूर को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भाजपा में भी इसका घोर विरोध हो रहा है। विपक्ष का कहना है कि क्या भाजपा भी परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है? उनके सवाल हैं कि छात्रवृत्ति घोटाले के कलंक को कपूर खानदान कैसे मिटाएगा? गरीबों के पैसों का हिसाब कौन देगा? कपूर द्वारा कमाई गयी बेहिसाब संपत्ति का हिसाब कौन देगा? हरबंस कपूर ने 40 साल में अपना निजी कालेज बनाया,  फ्लैट्स बनाए, दुकानें खरीदी-बेची, कॉलेज की सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाने के इल्जाम भी लगे, लेकिन कैंट क्षेत्र के लिए क्या किया? क्या गढ़ी कैंट कपूर खानदान की बपौती है कि हर बार टिकट उन्हें ही दिया जाएं।

हरबंश कपूर के निधन के बाद आखिर उनके परिजनों को टिकट क्यों दिया जाए जबकि उनका राजनीति में कोई योगदान नहीं है। महज इसलिए कि पूर्व विधायक हरबंस कपूर की विधवा हैं या बेटा है। भाजपा हरबंस कपूर के निधन के बाद जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए सविता को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है लेकिन हरबंस कपूर अपनी पूरी जिन्दगी जी कर गये। विधानसभा चुनाव में सहानुभूति लहर का सवाल ही नहीं होता। पार्टी के अंदर से भी सवाल हैं कि क्या भाजपा के कुंवर जपेंदर, विनय गोयल, जोगेंद्र पुंडीर या आदित्य चौहान केवल दरी बिछाने या भाजपा का झंडा उठाने का ही काम करेंगे? यहां वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के लिए कौन सोचेगा? क्या इस बार परिवारवाद की लड़ाई में विपक्ष कैंट से बाजी मार जाएगी? क्या सिर्फ संवेदना के नाम पर टिकट बांटना भाजपा को बेशक फायदा पहुंचाए पर क्या जनता को फायदा पहुंचाएगा? ये सवाल आपके लिए छोड़े चलते हैं।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले आ रहे सामने

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उधर, बीजेपी...

गांधी परिवार खुद को सबसे अलग संविधान से ऊपर मानता है- भारतीय जनता पार्टी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह खुद को ‘सबसे अलग, कुलीन व संविधान से...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वच्छ उत्सव-2023 में मेयर सुनील उनियाल गामा ने दिलाई स्वच्छ उत्तराखंड-स्वच्छ दून की शपथ, मेयर बोले स्वच्छ परिवेश निर्माण का लें संकल्प

देहरादून। मेयर सुनीन उनियाल गामा ने आज नगर निगम में स्वच्छ उत्सव-2023 कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अंर्तगत शहरी विकास मंत्रालय की प्रेरणा से स्वच्छता...

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मेक इन इंडिया को मजबूती देने के लिए भारतीय कंपनियों से किया करोड़ो रुपये का सौदा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मेक इन इंडिया को और मजबूती देने के लिए भारतीय कंपनियों से 27 हजार करोड़...

अमेरिकी सेना के दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर आपस में टकराए, 9 लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका की सेना के दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर प्रशिक्षण अभियान के दौरान केंटुकी में आपस में टकरा गए हैं। अमेरिकी सेना के दो ब्लैक...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आचार संहिता के उल्लंघन के मामले आ रहे सामने

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उधर, बीजेपी...

फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 3,000 नए केस

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही...

आज से शुरू होगा आईपीएल का धमाल, चेन्नई और गुजरात के बीच खेला जायेगा पहला मैच

नई दिल्ली। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप...

राजकीय डिग्री कालेजों में मेधावियों को मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना होगी प्रारंभ

देहरादून। राजकीय डिग्री कालेजों में मेधावियों को छात्रवृत्ति का तोहफा मिलेगा। स्नातक और परास्नातक स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वालों को क्रमश: 3000 रुपये...

गर्मी में रोज केला खाएं, इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं, सेहत को फायदे ही फायदे

गर्मी का मौसम आ गया है अब सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। ऐसे में खानपान का रोल बढ़ जाता है। ऐसी...

रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में कुएं की छत धसकने से कई लोग गिरे, रेस्क्यू जारी

इंदौर। रामनवमी के मौके पर इंदौर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने से 20 से ज्यादा लोग...

राहुल क्या आपदा को अवसर में बदल पाएंगे?

अजीत द्विवेदी यह यक्ष प्रश्न है कि राहुल गांधी के ऊपर अभी जो आपदा आई है उसे वे अवसर में बदल सकते हैं या नहीं?...

Recent Comments