Home उत्तराखंड प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छा गए। कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छा सकता है। सोमवार को प्रदेश में सुबह से ही बादल मंडराने लगे।

दून में दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर बाद घने बादल घिर आए और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई। उधर, गढ़वाल मंडल में चारधाम समेत तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा और देर शाम तक हिमपात के आसार बने रहे। कुमाऊं में पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

शहर        –        अधिकतम  –   न्यूनतम

देहरादून               25.9            11.6

ऊधमसिंह नगर        24.8            14.5

मुक्तेश्वर                 10.4              2.9

नई टिहरी               15.8              6.0

RELATED ARTICLES

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में...

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना किया शुरु, 80 फीसदी होटल हुए पैक 

शहर में हुए जाम के हालात पैदा पर्यटक पहले ही करा रहे ऑनलाइन बुकिंग  सैलानियों से पर्यटन स्थल हुआ गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे  नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों...

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय

प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में...

थियेटर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को इसी साल 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत में...

गर्मियों में पी रहे हैं इस तरह के ड्रिंक्स, तो हो जाएं थोड़ा सावधान

गर्मी के दौरान हम खाने से ज्यादा कुछ ठंडा और हेल्दी पीने की इच्छा रखते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात से अंजान...

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना किया शुरु, 80 फीसदी होटल हुए पैक 

शहर में हुए जाम के हालात पैदा पर्यटक पहले ही करा रहे ऑनलाइन बुकिंग  सैलानियों से पर्यटन स्थल हुआ गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे  नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों...

भाजपा ने सीएम केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, जारी किया नया पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता...

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि

भाजपा ने आठ साल तक वोटों की फसल काटी, अब उजाड़ने पर आमादा देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना...

विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलने के समय दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे कपाट खुलने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया...

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर...

घातक प्रभावों से सुरक्षा मानवीय अधिकार

सुभाष कुमार यह जानते हुए भी कि प्रकृति के साथ इंसानी क्रूरता से उपजे ग्लोबल वार्मिंग संकट ने हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है,...

Recent Comments