Home Uncategorized वासिंगटन। संक्रामक रोग विज्ञान में संचारी रोगों की रोकथाम के स्तर की...

वासिंगटन। संक्रामक रोग विज्ञान में संचारी रोगों की रोकथाम के स्तर की परिभाषाएं दी गई हैं। नियंत्रण का अर्थ है वैक्सीन जैसे जनस्वास्थ्य उपायों से किसी बीमारी को संचरण के कम स्तर पर ले आना। इसी प्रकार उन्मूलन से आशय है-क्षेत्र विशेष में रोग संबंधी मामले घट कर शून्य पर पहुंच जाना। समूल नष्ट करने का मतलब है समूची दुनिया में रोग के मामले शून्य पर आ जाना। और रोग के खत्म हो जाने का अर्थ है कि सुरक्षित प्रयोगशालाओं में बचे जीवाणु के अंश भी नष्ट हो गए। 1979 में चेचक रोग दुनिया में समूल नष्ट हुआ था। इसका कारण केवल वैक्सीन नहीं थी, बल्कि इसके लक्षण इतने स्पष्ट थे कि इन्हें पहचानना आसान था। इसका संक्रमण कुछ अवधि के लिए ही रहता था। साथ ही एक बार संक्रमण होने पर व्यक्ति में जिंदगी भर के लिए इसके प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता आ जाती थी। खसरा कभी समूल नष्ट नहीं किया जा सका। अत्यधिक संक्रामक श्वसन संबंधी यह वायरस 1963 में तब नियंत्रण में आया, जब इसकी वैक्सीन बनी। अमरीका में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या अत्यधिक रही, जिससे इसका तकनीकी रूप से उन्मूलन हो गया। कोविड-19 वायरस का अंत चेचक या खसरे जैसा नहीं होगा। अत्यधिक संक्रामक होने के साथ ही इसमें ऐसे लक्षण हैं, जो अन्य श्वसन संबंधी संक्रमण से मिलते-जुलते हैं। साथ ही एसिम्प्टोमैटिक मरीज लक्षण आने से पहले भी दूसरे को संक्रमित कर सकते हैं। जैसे-जैसे वैक्सीन लग रही है, वैसे-वैसे वायरस नियंत्रित हो रहा है। धीरे-धीरे यह वायरस स्थानीय बीमारी में बदल जाएगा। मतलब यह फैलेगा तो सही, लेकिन क्षेत्र विशेष में और काफी कम दर पर। जैसे इन्फ्लुएंजा या राइनोवायरस से सर्दी जुखाम होता है, ये मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आमतौर पर ये महामारी के स्तर तक नहीं फैलतीं। चूंकि वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में प्रभावी है। वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी स्वत: समाप्त हो जाती हैं, लेकिन शरीर में बी कोशिकाओं के तौर एक स्मृति विकसित होती है, जो वायरस या उसके वैरिएंट को दोबारा देखने पर एंटीबॉडी पैदा करती हैं। ये बी कोशिकाएं शरीर में लंबे समय तक रहती हैं। 2008 में नेचर के एक अध्ययन के मुताबिक 1918 के इन्फ्लुएंजा से जंग जीतने वालों में नब्बे साल बाद भी प्रतिरोधी बी कोशिकाएं सक्रिय पाई गईं। वैक्सीन से मानव शरीर को मिलने वाली टी कोशिकाएं भी गंभीर रोगों से बचाती हैं और ये वैरिएंट पर भी कारगर हैं। चूंकि वायरस का संचरण जारी है, ऐसे में बुजुर्गों और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बूस्टर शॉट देने की जरूरत होगी। तो कोविड-19 का आम बीमारी वाला स्वरूप क्या होगा? अगर हम दुनिया भर में वायरस का संचरण निम्नतम स्तर पर ले आएं और वैक्सीनेशन से उसकी गंभीर रोग देने की क्षमता कम कर दें, तो दुनिया सच में पहले जैसी सामान्य हो जाएगी। फिर संक्रमण वहां फैलेगा,जहां लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, जैसा खसरा रोग में हुआ। वैक्सीन की अनिवार्यता वैक्सीन लेने वालों की संख्या बढ़ा सकती है। इस तरह वैक्सीन के साथ स्वाभाविक रूप से आई रोग प्रतिरोधक क्षमता कोविड-19 को भी उसी तरह काबू में कर लेगी, जैस अन्य श्वास संबंधी वायरस को काबू में किया गया। भविष्य में अस्पतालों में श्वसन रोगियों की जांच में कोविड-19 जांच शामिल हो जाएगी, मरीज को आउटडोर में सर्दी-जुकाम वाले मरीज की तरह ही दवाएं दी जाएंगी। कोविड-19 कितना भी जटिल वायरस क्यों न हो, एक सत्य यह भी है कि कोई भी वायरस एक सीमा के बाद नए वैरिएंट विकसित नहीं कर सकता। एचआइवी एड्स के मामले में हम यह देख चुके हैं।

RELATED ARTICLES

सौ दिन की सीख

राहुल गांधी की बातों में अब जमीनी स्पर्श के संकेत मिलते हैं। यह संकेत ग्रहण किया जा सकता है कि सडक़ों पर पैदल चलते...

CM धामी ने कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों...

CM धामी से की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

Recent Comments