Home स्वास्थय अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? रोजाना करें ये पांच...

अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? रोजाना करें ये पांच एक्सरसाइज

आकर्षक और फिट बॉडी पाने के लिए सिर्फ पेट की चर्बी कम करना ही काफी नहीं है। अंडरआर्म्स में जमा अतिरिक्त चर्बी भी आपके लुक को खराब करती है। इसी कारण आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। आइए आज आपको पांच ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिनका नियमित अभ्यास करने पर आपकी अंडरआर्म्स टोन हो सकती हैं।

चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज
सबसे पहले अपने दोनों हाथों में बारबेल लेकर खड़े हो जाएं। अब आप एक बेंच पर पीठ के बल लेटें और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोडक़र नीचे फर्श पर रखें। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए बारबेल को ऊपर ले जाएं और हाथों को ऊपर की ओर सीधा कर लें, फिर सांस को लेते हुए बारबेल को नीचे लाएं और हाथों को प्रारंभिक अवस्था में जमीन पर रखें। ऐसे दो से तीन सेट पूरे करें।

पुश-अप्स
अंडरआर्म्स की अतिरिक्त चंर्बी से छुटकारा दिलाने में पुश-अप्स एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकती है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर अपने पैरों को पीछे की ओर सीधा करके हाथों और पंजों पर पूरे शरीर का भार डालें। अब कोहनी को मोड़ें और सीने को फर्श के पास लाएं, फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें। ऐसा कम से कम 10 बार तो जरूर करें।

प्लैंक एक्सरसाइज
सबसे पहले अपने घुटने मोडक़र जमीन पर बैठ जाएं और दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें, फिर पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रहें कि इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक ही सीध में हो। अब कोहनी को कसकर रखें और शरीर का भार पैरों की उंगुलियों और हथेलियों पर रखें, फिर पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य हो जाए।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज
जंपिंग जैक के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं, फिर पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। इसके बाद कूदें और इस दौरान अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। अब फिर से कूंदें और अपनी बाजुओं को नीचे लाने के साथ-साथ पैरों को एक साथ चिपकाएं। कुछ सेकंड के बाद अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और इस क्रिया को बार-बार दोहराएं।

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

RELATED ARTICLES

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत को हो सकता है नुकसान

लॉन्ग टाइम सीटिंग जॉब में और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल के बीच लोग खुद को फिट रखने के लिए योग, एक्सरसाइज या वॉक करना पसंद...

वर्कआउट के दौरान ज्यादा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे?

वर्कआउट के दौरान पानी पीना तो जरूरी है, पर क्या आपको पता है कि बहुत ज्यादा पानी पीने से भी समस्या हो सकती है?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments