Home उत्तराखंड उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में...

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर

हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं बेबी रानी मौर्य

तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

ये है उनका सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन

– वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
– वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ बतौर कोषाध्यक्ष कार्य।
– वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
– वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।

सम्मान-
– वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न।
– 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।
– 1998 नारी रत्न।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल, ये रहा कार्यकाल

सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल- 08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी- 15 मई 2012 – 08 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

RELATED ARTICLES

आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये – मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं - मुख्यमंत्री वनाग्नि घटना की सूचना मिलते ही, तुरंत कार्यवाई की जाये जिस क्षेत्र में भी...

शादी-विवाह के जश्न में व्यस्त सैकड़ों बाराती-घराती नहीं डाल पाए वोट

मतदान जागरूकता कार्यक्रम का सीमित प्रचार नहीं डाल पाए मतदाताओं पर असर लगभग 5 प्रतिशत कम रहा मतदान बारातियों ने कहा, चुनाव आयोग को मतदान की...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये – मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं - मुख्यमंत्री वनाग्नि घटना की सूचना मिलते ही, तुरंत कार्यवाई की जाये जिस क्षेत्र में भी...

राहुल गांधी को सता रहा हार का डर – पीएम मोदी

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, अभी से मान चुके हार - पीएम  नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज...

शादी-विवाह के जश्न में व्यस्त सैकड़ों बाराती-घराती नहीं डाल पाए वोट

मतदान जागरूकता कार्यक्रम का सीमित प्रचार नहीं डाल पाए मतदाताओं पर असर लगभग 5 प्रतिशत कम रहा मतदान बारातियों ने कहा, चुनाव आयोग को मतदान की...

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे...

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन...

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

Recent Comments