Home उत्तराखंड रानी पोखरी में जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा, ट्रैफिक डायवर्ट

रानी पोखरी में जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा, ट्रैफिक डायवर्ट

ऋषिकेश। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है। बरसाती पानी के तेज बहाव से रानीपोखरी में जाखन नदी पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बाढ़ में बह गया है। जिससे ऋषिकेश से डोईवाला के बीच आवाजाही फिर बाधित हो गई। 27 अगस्त को पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां वैकल्पिक मार्ग शुरू किया गया था। जिस पर बीती रविवार से यातायात प्रारंभ कर दिया गया था। वर्तमान में ऋषिकेश और देहरादून के बीच सिर्फ नेपालीफार्म और भानियावाला के जरिये सडक़ संपर्क बना है।

सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जाखन नदी में अचानक पानी भर गया। सूचना पाकर टीम को मौके पर भेजा गया है। वैकल्पिक मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा नदी के ऊपर नया बनाया गया था। जिसमें लगभग पूरा ही वैकल्पिक मार्ग नदी के ऊपरी क्षेत्र से बाढ़ में बह गया है। यहां वैकल्पिक मार्ग का अभी आरबीएम से आधार बनाया गया था। इस मार्ग का डामरीकरण कुछ दिनों में होना था। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर ही विभाग के कर्मचारियों और लेबर देहरादून ऋषिकेश की दिशा से आने वाले वाहन चालकों को वापस लौट आ रहे हैं।
रानी पोखरी के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाने के बैरियर के समीप वाहन चालकों को लौटाया जा रहा है। भोगपुर थाना वैकल्पिक मार्ग में विदालना नदी में भी पानी आ गया है। इस कारण इस वैकल्पिक मार्ग पर भी फिलहाल यातायात रोक दिया गया है। यही स्थिति घमंडपुर वैकल्पिक की मार्ग की भी है।

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग देहरादून एनपी सिंह मौके पर पहुंचे। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा ने बताया कि नदी में अत्यधिक पानी आने से वैकल्पिक मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। मुख्य अभियंता देहरादून को हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नदी के ऊपर करीब 250 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। जौलीग्रांट वाली दिशा में वैकल्पिक मार्ग को कम क्षति पहुंची है। बीच के हिस्से में नुकसान हुआ है। वैकल्पिक मार्ग को फिर से तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि बुधवार तक इस मार्ग को यातायात के लिए तैयार कर दिया जाएगा। नदी में पानी काफी घट गया है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम के कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुन:विकास कार्यों के मास्टर प्लान के फेस 2 के...

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से...

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  जयपुर। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस...

Recent Comments