उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड कैबिनेट के 23 फैसले, आशाओं का मानदेय ₹1,700 बढ़ा; अब मिलेंगे ₹10 हजार

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई। सबसे अहम फैसला आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹1,700 की बढ़ोतरी का रहा। इसके बाद अब उन्हें हर महीने ₹8,300 के बजाय ₹10,000 मानदेय मिलेगा।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनन की बढ़ी हुई दरों के आधार पर रॉयल्टी में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

आशा कार्यकर्ताओं को अब ₹10 हजार मानदेय

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹1,700 की वृद्धि की गई है। पहले उन्हें ₹8,300 मिलते थे, जो अब बढ़कर ₹10,000 हो जाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर भी आगे की प्रक्रिया का जिम्मा मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।

कैबिनेट के 23 फैसलों में ये प्रस्ताव शामिल

बैठक में कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पेयजल और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:

1. सफाई कर्मचारी आयोग: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को मंजूरी।

2. सामाजिक सुरक्षा संहिता: सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी। इसके तहत संगठित कर्मकारों के साथ असंगठित कर्मकारों को भी शामिल किया गया है।

3. फार्मासिस्ट भर्ती: ESI में फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में संशोधन। अब डी. फार्मा के साथ बी. फार्मा डिग्रीधारक भी पात्र होंगे।

4. चीनी मिलों को राहत: चीनी मिलों को मिलने वाले ऋण के लिए सरकार गारंटर बनेगी।

5. एक्स-रे तकनीशियन: उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मंजूरी।

6. मेडिकल कॉलेजों में बॉन्ड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले छात्रों को दो साल का बॉन्ड भरना होगा। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें राज्य में दो साल सेवाएं देनी होंगी।

7. पेयजल व्यवस्था: उत्तराखंड पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव नीति, 2026 को मंजूरी।

8. निर्माण कार्य: प्रदेश में निर्माण कार्यों के लिए इम्पैनल संस्थानों की सूची से NHIDCL को हटाया गया।

9. विधानसभा सत्र: विधानसभा के मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी।

10. सेतु आयोग: सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को मंजूरी।

11. आबकारी विभाग: उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह पद सृजित किए जाएंगे।

12. आंगनबाड़ी मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

13. वन विभाग: उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी।

14. आशा कार्यकर्ता: आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹1,700 की बढ़ोतरी को मंजूरी। अब उन्हें ₹10,000 मासिक मानदेय मिलेगा।

चुनावी तैयारियों के बीच अहम बैठक

सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। भाजपा संगठन और सरकार दोनों चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे समय में हुई इस कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों के तौर पर देखा जा रहा है।

कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाने वाली इस बैठक में कर्मचारियों के मानदेय से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं तक से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिए गए।

ये भी पढ़ें-CM धामी की कैबिनेट में बड़े फैसलों की तैयारी, आंगनबाड़ी, PRD और गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *