Home उत्तराखंड केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों से बढ़ रहा श्रमिकों का शोषण-उदित...

केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों से बढ़ रहा श्रमिकों का शोषण-उदित राज

कांग्रेस की मजदूर हितैषी नीतियों को बदल रही भाजपा सरकार:  राजबीर चौहान

हरिद्वार।  भेल सेक्टर 3 स्थित भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक के कार्यालय पर श्रमिक नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह चौहान के संयोजन में असंगठित कामगारो व श्रमिको के हितों को लेकर सभा का आयोजन किया गया। सभा को मुख्य अतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उदित राज व विशिष्ठ अतिथि यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने संबोधित किया। शनिवार को खराब मौसम और भारी वर्षा के बावजूद सभा मे बड़ी संख्या में कामगार व क्षेत्र के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि उदित राज ने कामगारों की समस्यों को लेकर भाजपा सरकार की श्रमिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भेल जैसे महारत्न संस्थानों का निजीकरण कर रही है।

जिससे निजी क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण को बढ़ रहा है। भेल को बचाने के लिये, मजदूर हितो की रक्षा के लिये प्रदेश व देश से मजदूर विरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। देश मे  बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। देश का पढ़ा लिखा नौजवान दिशाहीन होकर भटक रहा है। उदित राज ने प्रदेश व देश मे सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार बनती है तो कामगारों के हितों की पूर्ण रक्षा की जाएगी। राजबीर सिंह चौहान ने भेल के निजीकरण व सिडकुल में कामगारों के शोषण की नीतियों की निंदा करते हुऐ इनके विरुद्ध मजदूर वर्ग के एक बड़े जन आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिडकुल में कामगारों से संविदा पर 12-12 घंटे कार्य लेने के उपरांत भी उन्हें न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है।

असंगठित क्षेत्र के कामगारों, दहाड़ी मजदुरो, रिक्शा चालकों खोखा पटरी छोटे व्यापारियो के भविष्य की सुरक्षा हेतु योजनाए नही बनाई जा रही है। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के समुचित वेतन व उनके नियमितीकरण की मांग पर कोई कार्य नही हो रहा है। आज प्रदेश में सभी वर्ग अपने अधिकारों और शोषण को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन प्रदेश सरकार इनके समाधान की जगह इनके दमन पर उतारू है। पूर्व की कांग्रेस सरकार की मजदूर हितेषी नीतियों को बदला जा रहा है। उन्होंने लोगो से अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का आह्वान उपस्थित जनता से किया।

सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, रोशनलाल, सतीश दुबे, कैलाश प्रधान, चंद्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। सभी में मुख्य रूप से सतीश सैनी, अमरदीप रोशन, राजकुमार चौहान, मुकुल राज, विनेश सैनी, श्याम कुमार धीमान, संदीप चौहान, अमित सिंह, एचपी राणा, आशुतोष चौहान, अमरीश कुमार, अश्विनी चौहान, मनोज यादव, अजय धीमान, विजेंद्र चौहान, योगेश कुमार, राकेश कुमार, कपिल पुंडीर, हितेश कुमार, दिशांत चौहान, अरविंद कुमार, सरवन कुमार, अजय बाल्मीकि, बीके सिन्हा, विकास चौहान, नीरज चौहान, रविंद्र कुमार, संजय कुमार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

सीमान्त इलाके में कई विकास कार्य हो रहे – धामी

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री...

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

देहरादून। गुरूवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल...

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा...

आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस किया जारी

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार ताजा डिमांड नोटिस...

सीमान्त इलाके में कई विकास कार्य हो रहे – धामी

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2024- आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच  मुकाबला शुक्रवार को  बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।...

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

देहरादून। गुरूवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल...

बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने किया जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गाने...

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान...

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, भाई ने दो दिन पहले जताई थी आशंका

इलाज में  जुटी थी नौ डॉक्टरों की टीम  बांदा। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

Recent Comments