Home उत्तराखंड चंपावत: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 बरातियों की...

चंपावत: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 बरातियों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड। चंपावत में सोमवार को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 11 बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 11 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 11 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 11 मृतक 
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

DIG नीलेश आनंद भरणे, कुमाऊं, उत्तराखंड– सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक वाहन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान...

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, भाई ने दो दिन पहले जताई थी आशंका

इलाज में  जुटी थी नौ डॉक्टरों की टीम  बांदा। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली

विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।प्रवर्तन...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम -  पूर्व सीएम  2047 का भारत विकसित भारत होगा - पूर्व सीएम...

इनकम टैक्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई टैक्स...

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में...

मिर्जापुर सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार

ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं....

Recent Comments