Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड अल्मोड़ा जेल के नेहरू वार्ड को पर्यटकों के लिए खोलने की कवायद...

अल्मोड़ा जेल के नेहरू वार्ड को पर्यटकों के लिए खोलने की कवायद तेज, जानें क्‍या है अगस्त क्रांति से संबंध

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल 1872 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित की गयी थी। यह जेल अगस्त क्रांति की प्रमुख गवाह रही है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, हरगोविन्द पंत, विक्टर मोहरन जोशी, देवी दत्त पंत, आर्चाय नरेन्द्र देव, बद्री दत्त पांडेय, खान अब्दुल गफ्फार खां, सैय्यद अली जहीर और दुर्गा सिंह रावत सहित 476 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेल में निरुद्ध रहे थे। हालांकि इस वक्‍त जेल नेहरू वार्ड को खोलने की कवायद को लेकर चर्चा में है।

जेल अधीक्षक संजीव सिंह कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू दो बार इस जेल में बंद रहे। जबकि उन्‍होंने अपनी बुक ‘मेरी आत्मकथा’ के कुछ अंश भी इसी जेल में लिखे थे। इसके अलावा उनकी चारपाई, कुर्सी, चरखा और खाने के बर्तन जेल के वार्ड में आज भी हैं। वहीं, नेहरू वार्ड को पर्यटकों के लिए खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कही ये बात
जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि अल्मोड़ा की जेल ऐतिहासिक है। मुझे में जेल में जाने का मौका मिला है। जेल अगस्त आजादी की गवाह है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू दो बार इस जेल में निरुद्ध रहे। इसके साथ ही कई स्वतंत्रता संग्रास सेनानी इस जेल में रहे हैं। नेहरू वार्ड को पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बनायी जायेगी।

अल्मोड़ा जेल अगस्त क्रांति की प्रमुख गवाह रही है।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पर्यटक स्थलों की तरफ ध्यान नहीं रख रहे हैं। सरकार को पर्यटकों के लिए नेहरू वार्ड को खोलना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को जेल के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।

बता दें कि राज्य बनने के बाद ही अल्मोड़ा के नेहरू वार्ड को पर्यटकों के लिए खोलने की मांग समय-समय पर उठती रही, लेकिन भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता का खुश भोगने के बाद योजना को फाइलों में दौडाते रहे, लेकिन अगस्त क्रांति की गवाह रही जेल को पर्यटकों के लिए नहीं खोला जा सका है।

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया जारी

देखें, परिवहन, आबकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती का विवरण वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन...

आईपीएल के इतिहास में पहली बार विदेश में होगी ऑक्शन, बीसीसीआई ने किया तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए अहम खबर है। खबर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से जुड़ी है। ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया...

दून में नए बाईपास के लिए केंद्र ने मुकर्रर किए 715 करोड़

नया बाईपास- झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र...

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत...

कांग्रेस का आत्मघाती कार्ड

समय के चक्र को पीछे लौटा कर सियासी चमत्कार कर दिखाने की सोच असल में समझ के दिवालियेपन का संकेत देती है। इस प्रयास...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

Recent Comments