Saturday, September 23, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद...

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद रोचक हुआ टिहरी विधानसभा सीट पर मुकाबला

देहरादून। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। सूत्रों के मानें, तो बीजेपी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। लेकिन, आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ क्यों छोड़ा। कहा कि वह बीजेपी की विचारधार को आमजन तक पहुंचाएंगे।

किशोर उपाध्याय वर्ष 1978 से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पार्टी के साथ उनका लंबा साथ रहा है। वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में वे टिहरी से विधायक रहे। वर्ष 2012 में वे टिहरी से चुनाव हार गए थे। 2017 में वे अपनी परंपरागत सीट टिहरी को छोड़ कर चुनाव लड़ने देहरादून सहसपुर सीट पर पहुंचे। यहां से भी उन्हें हार मिली। 2014 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे 1991 से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

एक साथ 43 पायलटों के इस्तीफे से संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। एविएशन इंडस्ट्री के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। अब एक बड़ी खबर आकासा एयर से आ रही है। बताया जा रहा है...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

Recent Comments