Home अंतर्राष्ट्रीय सालाना करीब 12 हजार करोड़ का टर्नओवर, दुनिया के सबसे अमीर आतंकी...

सालाना करीब 12 हजार करोड़ का टर्नओवर, दुनिया के सबसे अमीर आतंकी संगठनों में तालिबान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अत्याधिक हथियार लहराते तालिबान आतंकियों का राज कायम हो चुका है। इस संगठन के पास बड़ी संख्या में अत्याधिक हथियारों की मौजूदगी। ये सारे हथियार खरीदने के लिए तालिबान के पास पैसा कहां से आता है? दरअसल साल 2016 में फोर्ब्स मैगजीन ने तालिबान को दुनिया का पांचवां सबसे अमीर आतंकी संगठन बताया था। उस वक्त तालिबान का सालाना टर्नओवर करीब 400 मिलियन डॉलर था। लेकिन 2019-2020 में नाटो की गोपनीय रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक चार साल में तालिबान का टर्नओवर बढ़कर 1.6 बिलियन डॉलर यानी 1,18,67,94 करोड़ रुपए हो चुका है।

नाटो की रिपोर्ट कहती है कि इस बड़ी आय की वजह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बावजूद भी तालिबान को अपना संगठन बढ़ाने में मदद मिली। इस रिपोर्ट के लेखक लिन ओ डोनेल ने तो यह भी आगाह किया था कि अगर आतंकी संगठन की आय ऐसे ही बढ़ती रही तो इस पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

तालिबान के खिलाफ वैश्विक रूप से एक्शन की डिमांड
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है-अगर तालिबान के खिलाफ वैश्विक रूप से एक्शन नहीं लिया गया तो यह एक अमीर संगठन बना रहेगा। अमेरिका के अफगानिस्तान से हटने के साथ ही तालिबान अब न सिर्फ दक्षिण एशिया में बल्कि पूरे विश्व में देशों को अस्थिर करने वाली ताकत बन सकता है।

अफीम का अवैध व्यापार
तालिबान की आय का सबसे बड़ा जरिया अफीम का अवैध व्यापार है। तालिबान की मजबूत पकड़ वाले दक्षिणी अफगानिस्तान की हेलमंड नदी के पास के इलाकों में दुनिया की 90 फीसदी हेरोइन पैदा होती है। तालिबान अफीम की खेती करने वाले किसानों से टैक्स वसूलता है और फिर अवैध रूप से दुनियाभर में नशे का व्यापार करता है।

रिपोर्ट में नाटों की कार्रवाई को बताया गया जरूरी
रिपोर्ट का कहना है-नाटो सेनाओं को तालिबान की इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जरूर कार्रवाई करनी चाहिए। सत्ता हाथ से जाने के बाद तालिबान ने ईरान, रूस और अब चीन के साथ अपने संबंध बेहतर कर लिए हैं। अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी का कहना है कि तालिबान को ईरान की तरफ से वित्तीय, राजनीतिक, ट्रेनिंग जैसी कई मदद मिलती हैं।

.

.

Source link

RELATED ARTICLES

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए।...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments