Home उत्तराखंड यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व...

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा लेंगे। आलवेदर रोड निर्माण के बाद राजमार्ग में कई स्थानों पर स्लाइडिंग जोन सक्रिय हुए हैं, जहां हल्की वर्षा में भी पहाड़ी दरकने से आवाजाही मुश्किल हो जाती है।

यात्रा की राह में सबसे बड़ी चुनौती इस बार आपदा प्रभावित जोशीमठ बनेगा। यात्रा के इस प्रमुख पड़ाव में भूधंसाव के कारण राजमार्ग जगह-जगह धंस रहा है। हालांकि, राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

चमोली जिले में गौचर से ही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति चुनौतीपूर्ण है। गौचर से बदरीनाथ धाम की दूरी 131 किमी है, जबकि गौचर से चमोली 66 किमी की दूरी पर है। इस संपूर्ण मार्ग पर लगभग 20 स्लाइडिंग जोन सक्रिय हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक डेंजर जोन भी हैं। स्लाइडिंग जोन पर वाहनों पर पत्थर व मलबा गिरने का हमेशा खतरा बना रहता है। गौचर और चमोली के बीच आलवेदर रोड परियोजना के तहत हुए चौड़ीकरण के बावजूद सबसे अधिक स्लाइडिंग जोन और डेंजर जोन हैं। कमेड़ा स्लाइडिंग जोन 30 से भी अधिक वर्षों से मुश्किलें पैदा कर रहा है।

चटवापीपल व पंचपुलिया के पास, कर्णप्रयाग धार, नंदप्रयाग चाड़ा, मैठाणा, चमोली चाड़ा, कुहेड़ से बाजपुर आदि क्षेत्रों में चौड़ीकरण होना भी शेष है। यही स्थिति चमोली से बदरीनाथ धाम के बीच कई स्थानों पर है। यहां चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऋषिकेश से शुरू हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में जोशीमठ शहर के बीच से होते हुए चीन सीमा से लगी माणा घाटी तक जाता है। जोशीमठ में इस राजमार्ग का करीब 12 किमी हिस्सा पड़ता है। भूधंसाव से हाईवे का यह हिस्सा भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर राजमार्ग भूधंसाव से प्रभावित है। मार्ग पर नई दरारें आ रही हैं और पुरानी दरारों की चौड़ाई भी बढ़ रही है।

इन्हें बीआरओ मिट्टी और मलबे से भर रहा है। सबसे ज्यादा भूधंसाव मारवाड़ी क्षेत्र में है, जहां दस से अधिक स्थानों पर सड़क धंसी है। यह हाल तब है, जब इस मार्ग पर गिनती के वाहन ही गुजर रहे हैं। यात्रा सीजन में इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि तब राजमार्ग यातायात का दबाव कैसे झेल पाएगा।

इस राजमार्ग पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ सबसे खतरनाक स्लाइडिंग जोन है। वर्षा नहीं होने पर भी सिरोबगड़ के आसपास पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है।

  • चटवापीपल से पंचपुलिया तक,
  • नंदप्रयाग पर्थाडीप,
  • मैठाणा,
  • कुहेड़ से बाजपुर तक,
  • चमोली चाड़ा,
  • बिरही चाड़ा,
  • भनारपानी,
  • हेलंग चाड़ा,
  • हेलंग से पैनी तक,
  • विष्णुप्रयाग से टैया पुल के पास,
  • खचड़ानाला,
  • लामबगड़ से जेपी पुल तक,
  • हनुमान चट्टी से रड़ांग बैंड के बीच,

बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह स्लाइडिंग व डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षित आवाजाही के लिए डेंजर जोन में सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। स्लाइडिंग जोन के स्थायी उपचार के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments