Home खेल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल आ सकते हैं अलग...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल आ सकते हैं अलग रोल में नजर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में इस बात की काफी संभावना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट युवा शुभमन गिल से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करवाए। टीम मैनेजमेंट बड़े खिलाडिय़ों की अनुपस्थिति में गिल की आक्रामक शैली को परखना चाहती है। पता चला है कि शुभमन से कहा गया है कि वह कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे, जहां विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे। इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा के नहीं होने से टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक शानदार मौका है कि वह मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में गिल के कौशल को परख सके।  कोहली मुंबई टेस्ट जबकि रोहित दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में वापस आएंगे। शानदार लय में चल रहे लोकेश राहुल पारी का आगाज करेंगे जहां मयंक अग्रवाल उनके जोड़ीदार की भूमिका निभा सकते हैं। समझा जाता है कि चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नई चयन समिति और मौजूदा टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें कोहली के अलावा मिडिल ऑर्डर में कम से कम एक खिलाड़ी की जरूरत है, जो अपने आक्रमण से विरोधी टीम को परेशान कर सके।

उनका मानना है कि चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की बल्लेबाजी की शैली लगभग एक जैसी है। ऑस्ट्रेलिया में गिल को टेस्ट डेब्यू का मौका देने वाले पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने भी इसका समर्थन किया। परांजपे ने कहा, मैं हमेशा मानता हूं कि टीम चयन में एकरूपता से मदद नहीं मिलती है। मुझे वास्तव में लगता है कि शुभमन को मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में खेलने से टीम को मदद मिलेगी। यह अतिरिक्त विकल्प देने में हमेशा मदद करेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋद्धिमान साहा टीम के मुख्य विकेटकीपर हैं, जो ऋषभ पंत से उलट डिफेंसिव बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रोहित, कोहली और पंत के बिना बैटिंग ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजों की आवश्यकता होगी और ऐसे में गिल उपयुक्त हैं। उनके पास लगभग सारे शॉट हैं। वह दूसरी नई गेंद के खिलाफ भी वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

श्रेयस को करना पड़ सकता है टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार
परांजपे ने कहा, केएल राहुल ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी और अपने करियर की शुरुआत में कुछ सफलता हासिल की थी। शुभमन इसे दोहरा सकते हैं। युवा बल्लेबाज को टीम के जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका को बदलने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। गिल अगर मिडिल ऑर्डर में सफल रहते हैं तो कोहली और रोहित की वापसी के बाद इससे पुजारा और रहाणे पर भी अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को मिडिल ऑर्डर के विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है, लेकिन मुंबई के इस खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। परांजपे को लगता है आने वाले समय में उनके लिए मौका होगा। उन्होंने कहा, देखिए देर-सबेर, चेतेश्वर और अज्जू (रहाणे) नहीं खेलेंगे। इसलिए, विहारी, शुभमन और श्रेयस के बीच  मिडिल ऑर्डर के स्थानों के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

Recent Comments