Home मनोरंजन एकता कपूर के शो नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश को लाने की...

एकता कपूर के शो नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी

बिग बॉस 15 में एंट्री करने के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि वह बिग बॉस के घर में अब तक टिकी हुई हैं। खबर है कि धारावाहिक नागिन 6 में तेजस्वी को लाने की तैयारी हो रही है। अब अगर आप चुलबुली तेजस्वी के फैन हैं तो इस खबर से आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर के शो नागिन 6 के लिए तेजस्वी से संपर्क किया गया है। शो से जुड़े सूत्र ने बताया, हम तेजस्वी को नागिन 6 में लेने को उत्साहित हैं। वह शो के टॉप दावेदारों में से हैं। इसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। सूत्र ने कहा, हम बिग बॉस 15 के खत्म होने और उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम उनके साथ ऑफर पर चर्चा कर सकें।

नागिन 6 में अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित और महक चहल की कास्टिंग पहले ही हो चुकी है। अब तेजस्वी इस शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। वैसे देखा जाए तो इस सुपरनैचुरल थ्रिलर शो का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होगा। एकता की नागिन फ्रैंचाइजी को काफी पसंद किया जाता है। टीवी जगत की कई बड़ी अभिनेत्रियां इसमें काम करने को लेकर दिलचस्पी जाहिर कर चुकी हैं।

नागिन 6 से कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है। सबसे पहले इससे रुबीना दिलैक का नाम जुड़ा था, जो बिग बॉस 14 की विजेता रह चुकी हैं। इसके बाद कहा गया कि बिग बॉस 13 की प्रतियोगी रहीं शहनाज गिल नागिन 6 का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब तेजस्वी को शो की नागिन के रूप में देखा जा रहा है। मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, निया शर्मा और सुरभि चंदना नागिन सीरीज में यह किरदार निभाकर लोकप्रिय हो चुकी हैं।

तेजस्वी को धारावाहिक स्वरागिनी से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद वह पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, पौराणिक धारावाहिक कर्णसंगिनी और खतरों के खिलाड़ी 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। बिग बॉस में भी तेजस्वी का गेम दर्शकों को पसंद आ रहा है।

टीवी की दुनिया में नागिन एक अलग ही कहानी लेकर आया है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके पांच सीजन आ चुके हैं। घर, गृहस्थी, कॉमेडी और लव स्टोरी के बाद एकता एक अलग ही कहानी सामने लेकर आईं और दर्शकों को उनका यह प्रयोग काफी अच्छा लगा। नागिन के पहले सीजन में मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रेम, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ नागिन 5 ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।

RELATED ARTICLES

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments