Home राष्ट्रीय विवादों और सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री...

विवादों और सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी

रांची। विवादों और सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल के जरिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं। जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री को एक अज्ञात फोन कॉल कर धमकी दी गई है। छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धीरेंद्र का अभी रायपुर में दिव्य दरबार चल रहा है।

आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस, छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रों से मिले खबर के अनुसार बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के एक रिश्तेदार लोकेश गर्ग ने एमपी के छतरपुर में धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

लोकेश धीरेन्द्र शास्त्री के चचेरे भाई हैं, जिन्हें फोन पर धमकी दी गई है कि अपने परिवार के लोगों की तेरहवीं की तैयारी कर लो, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। जिस शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री के परिवार को धमकी दी है, उसका नाम अमर सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस शख्स ने बाबा के परिवार को धमकी दी है, उसका पता लगाया जा रहा है। उस मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है, जिससे लोकेश गर्ग को फोन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।

बाबा के सहयोगियों के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री अगले दो घंटे में बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगे। बता दें धीरेंद्र को चुनौती देने वाले श्याम मानव को भी मिल चुकी है धमकी जिसे देचाते हुए मानव की सरक्षा बढ़ा दी गई थी। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने बागेश्वर बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है।

उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के पास कोई सिद्धी नहीं है। वह ढोंग रच रहे हैं। श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि नागपुर में रामकथा 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में बागेश्वर बाबा आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोडक़र भाग गए।

RELATED ARTICLES

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म, 28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

Recent Comments