Home राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, फुल...

गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, फुल ड्रेस रिहर्सल में झांकियों ने मोहा मन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर भारत की ताकत देखने को मिली है। कर्त्तव्य पथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में कई राज्यों की झांकियों ने मन मोह लिया। साथ ही भारतीय सेना के दम खम को भी परेड के दौरान दिखाया गया। इस बार संस्कृति मंत्रालय की झांकी भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान संस्कृति मंत्रालय की झांकी में मां दुर्गा को उनके दस हाथों के साथ रौद्र रूप में दिखाया गया है। झांकी के साथ में ही महिलाओं को तलवार चलाते हुए देखा जा सकता है।

जोशीमठ में जमीन धंसने की समस्या से परेशान उत्तराखंड ने इस बार अपनी झांकी में बाबा केदारनाथ को शामिल किया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान केदारनाथ मंदिर की थीम के इर्द गिर्द झांकी को तैयार किया गया है। झांकी में दो बड़े हिरन भी सामने की ओर देखे जा सकते हैं।26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ था। इस बार उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी को श्री राम दरबार की तर्ज पर विकसित किया है। झांकी में सामने की ओर एक ऋषि को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है।भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश के लिए जाने वाले हरियाणा की थीम भी इस बार इसी तर्ज पर तैयार की गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणा की झांकी में भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन के साथ रथ पर दिखाया गया है।

साथ ही झांकी में सामने की ओर महाविष्णु को दिखाया गया है।गुजरात की झांकी में इस बार राज्य के विकास को दर्शाया गया है। हरित ऊर्जा को दिखाने के लिए झांकी के दोनों छोर पर विंड मिल को लगाया गया है। राज्य की संस्कृति को दिखाने के लिए झांकी के किनारे चल रहे लोगों को पारम्परिक वेश भूषा में दिखाया गया है।हर बार की तरह इस परेड में भी भारतीय सेना की विनाशकारी मिसाइल को झांकी के रूप में शामिल किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी भारतीय सेना की कई टुकडिय़ों के साथ भारी भरकम मिसाइल को भी सेना की ओर से शामिल किया गया।परेड में सभी का मन मोह लेने वाली बुलेट की सवारी भी इस बार पूरे दम खम के साथ लोगों को रिझाने आ रही है। फुल ड्रेस रिहर्सल में 9 बुलेट पर दर्जनों जवान सवार होकर तिरंगे को थामे हुए हैं। इस करतब से जवान अपने बल और बैलेंस बनाने के लिए उच्च स्तर के फोकस को दर्शा रहे हैं।

भारतीय वायु सेना गणतंत्र दिवस 2023 परेड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, जिसमें 50 से अधिक विमानों की टुकड़ी और 9 राफेल लड़ाकू विमानों का पहली बार प्रदर्शन शामिल है। इस बार नौसेना कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव और फ्यूचर प्रूफ की थीम के साथ गणतंत्र दिवस में भाग लेने जा रही है। झांकी को आईएन की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है और साथ ही मिशन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत प्रमुख स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उपकरणों को भी उजागर किया गया है। झांकी का उद्देश्य आईएन में ‘नारी शक्ति’ को उजागर करना भी है।

RELATED ARTICLES

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म, 28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

Recent Comments