Home उत्तराखंड विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को...

विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ, कहा उत्तराखंड सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जबकि यहां के चारधाम देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने मे पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य, दुनियाभर में लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागृत करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसे विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। बद्रीनाथ मन्दिर के सौन्द्रयीकरण की दिशा में पहल की गई है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के दृष्टिगत माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाईडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों का भी राज्य में काफी विस्तार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे चारधाम यात्रा और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज जारी कर संजीवनी देने का काम किया। जिसकी बदौलत चारों धाम के होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालक आदि के साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एकमुश्त सहायता राशि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गई है। यह धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे जमा करायी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन हमारी आर्थिकी का महत्वपूर्ण विषय रहा है। इसके लिये राज्य में नये पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान दिये जाने पर कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जैव विविधता को देश व दुनिया के सामने लाना है।

RELATED ARTICLES

आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये – मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं - मुख्यमंत्री वनाग्नि घटना की सूचना मिलते ही, तुरंत कार्यवाई की जाये जिस क्षेत्र में भी...

शादी-विवाह के जश्न में व्यस्त सैकड़ों बाराती-घराती नहीं डाल पाए वोट

मतदान जागरूकता कार्यक्रम का सीमित प्रचार नहीं डाल पाए मतदाताओं पर असर लगभग 5 प्रतिशत कम रहा मतदान बारातियों ने कहा, चुनाव आयोग को मतदान की...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये – मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नामित किये जाएं - मुख्यमंत्री वनाग्नि घटना की सूचना मिलते ही, तुरंत कार्यवाई की जाये जिस क्षेत्र में भी...

राहुल गांधी को सता रहा हार का डर – पीएम मोदी

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, अभी से मान चुके हार - पीएम  नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज...

शादी-विवाह के जश्न में व्यस्त सैकड़ों बाराती-घराती नहीं डाल पाए वोट

मतदान जागरूकता कार्यक्रम का सीमित प्रचार नहीं डाल पाए मतदाताओं पर असर लगभग 5 प्रतिशत कम रहा मतदान बारातियों ने कहा, चुनाव आयोग को मतदान की...

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे...

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन...

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

Recent Comments