Home उत्तराखंड खतलिंग पर्यटन विकास मेला हुआ राजकीय मेला घोषित, सतपाल महाराज ने किया...

खतलिंग पर्यटन विकास मेला हुआ राजकीय मेला घोषित, सतपाल महाराज ने किया करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

टिहरी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ करोड़ो रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद की घनसाली विधान सभा क्षेत्र घुत्तू में आयोजित खतलिंग पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन करने के साथ-साथ राज्य योजना के अंतर्गत चंबा-मसूरी-चोपडियालगांव पंचायत भवन से मरखापानी होते हुए चोपडियालगांव बडा तक 2 करोड़ 3 लाख 76 हजार की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग, लाटा-सीताकोट-भटगांव मोटर मार्ग के थापड़ से डमकोट होते हुए दुध्याडी देवी मंदिर पौनाडा़ तक 1 करोड़ 33 लाख 80 हजार की योजना से बनने वाले मोटर मार्ग, विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकासखण्ड़ भिलंगना में 38 लाख 43 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाले मैगाधार, भेटी, जमोलना, पोखार, मोटर मार्ग, 11 लाख 74 लाख की लागत से ग्राम सटियाला से ग्राम गवाणा मल्ला तक होने वाले मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

सतपाल महाराज ने  राज्य नार्बाड सैक्टर के अन्तर्गत लघु सिंचाई विभाग की 17 लाख 4 हजार की लागत से बनने वाली ग्राम सभा दोणी वल्ली में हुवाण तोक से कुआं तोक योजना, 17 लाख 50 हजार की ग्राम सभा श्रीकोट वासर में श्रीकोट योजना, 18 लाख 50 हजार की ग्राम सभा संस्मण में संस्मण डेन्ट योजना और 30 लाख की धनराशि से बनने वाली ग्राम सभा गहड में नया सेरा तोक योजना का भी लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही खतलिंग पर्यटन विकास मेले में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने के अलावा घनसाली में लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाऊस बनाने और सहस्त्रताल, खतलिंग ग्लेशियर को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहां एक ओर उच्च माध्यमिक विद्यालय घुत्तू की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी वहीं गढ़वाली गायक किशन महिपाल के गढ़वाली गीतों  पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लाक प्रमुख  बसुमती घणात, सूर्य प्रकाश सेमवाल, राजेन्द्र गुंसाई, चंद्रमोहन नौटियाल, आनंद सिंह बिष्ट, कमलेश्वर कंसवाल, राम कुमार कठैत, गिरीश नौटियाल, धनपाल सिंह राणा, सीता रावत, विक्रम अटवाल, रतनमणी भट्ट, चंदर कंडारी, प्रताप सिंह सजवान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments