मनोरंजन

बुजुर्गों के लिए itel Care फोन लॉन्च, 1,499 रुपये में SOS बटन और वॉयस गाइडेंसc

नई दिल्ली। बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए itel ने भारतीय बाजार में नया itel Care फीचर फोन पेश किया है। कंपनी ने इस फोन में ऐसे फीचर्स दिए हैं, जिनसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए कॉल करना, मैसेज समझना और जरूरत पड़ने पर परिजनों से तुरंत संपर्क करना आसान हो सके। फोन की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है।

itel Care में 2 इंच की मैग्निफाइड डिस्प्ले के साथ बड़े बटन और बड़े इंटरफेस आइकन दिए गए हैं। फोनबुक में 500 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं और हर कॉन्टैक्ट के साथ उसकी तस्वीर भी लगाई जा सकती है। इससे फोन आने पर यूजर के लिए संबंधित व्यक्ति को पहचानना आसान होगा।

फोन के पिछले हिस्से में लाल रंग का SOS बटन दिया गया है। इसे करीब दो सेकंड तक दबाने पर पहले से सेव किए गए अधिकतम पांच कॉन्टैक्ट्स को इमरजेंसी अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा। इसके बाद इन नंबरों पर एक-एक करके कॉल भी की जाएगी। इस फीचर के जरिए आपात स्थिति में बुजुर्ग अपने परिवार या करीबी लोगों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

फोन में King Voice नाम का वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। यह मेन्यू ऑप्शन, आने वाले मैसेज और इनकमिंग कॉल की जानकारी आवाज के जरिए सुनाता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का वॉयस सपोर्ट मिलता है।

ऑडियो के लिए फोन में 2030 बॉक्स स्पीकर और ऑडियो पावर एम्प्लीफायर दिया गया है। कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए AI ENC सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 1,150mAh बैटरी, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, VGA कैमरा और डुअल LED टॉर्च मौजूद है।

इसके अलावा itel Care में वायरलेस FM रेडियो और रिकॉर्डिंग, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। यह सिंगल SIM वाला 2G फीचर फोन है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *