Home ब्लॉग आजादी के 75 वर्ष बाद अब अबूझमाड़ में मिली इंटरनेट की आजादी!

आजादी के 75 वर्ष बाद अब अबूझमाड़ में मिली इंटरनेट की आजादी!

अनसर्वेड अबूझमाड़ ब्लाक मुख्यालय ओरछा में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग की सुविधा कमली, निलदई, सावित्री समेत अन्य महिलाएं चला रही व्हाट्सएप और फेसबुक नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से परिजनों की हो रही बातचीत बीएसएनएल ने पीडीओ सर्विस अबूझमाड़ से किया शुरूऑप्टिकल फाइबर से जुडऩे के बाद बदल रही अबूझमाड़ की तस्वीर देश-दुनिया को बुझने अबूझमाडिय़े में दिख रहा भारी उत्साह आजादी के करीब 75 साल बाद अबूझमाड़ के लोगों को इंटरनेट की सुविधा मिली है। देश-दुनिया की आधुनिकता से कोसों दूर माड़ के बासिंदे अब दुनिया को बुझने लगे हैं। आजाद भारत के अनसर्वेड अबूझमाड़ ब्लाक मुख्यालय में वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। कई दशकों बाद जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर ओरछा तक ऑप्टिकल फाइबर के तार पहुंच जाने से माड़ की तस्वीर बदल रही है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिक्कतें नहीं हो रही है। इंटरनेट की सुविधाएं मिलने से अबूझमाडिय़ों में भारी उत्साह दिख रहा है।

ओरछा की कमली, निलदई, सावित्री समेत कई महिलाएं और युवतियां अब इंटरनेट मीडिया से जुडक़र संवाद कर रही है। नक्सल हिंसा से ग्रसित अबूझमाड़ में इंटरनेट की सुविधा बीएसएनएल के द्वारा शुरू की गई है। अहम बात यह है कि पब्लिक डाटा ऑफिस सर्विस (पीडीओ) की शुरुआत छत्तीसगढ़ में बीएसएनल के द्वारा अबूझमाड़ से की गई है जिसकी सुविधा बहुत ही कम दर में देश की विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के साथ सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को मिल रही है।

जवानों को मिली तनाव से मुक्ति
नक्सल मोर्चे पर तैनात फोर्स के जवान भी अब परिजनों से वीडियो कॉलिंग कर बात कर रहे हैं। जिससे परिजनों के साथ जवानों को बड़ी राहत मिल रही है। परिवार से दूर रहने का मलाल अब जवानों में नहीं दिख रहा है, जिससे जवान तनावमुक्त हो रहे है। मेट्रो सिटी की तर्ज पर इंटरनेट की सुविधा अबूझमाड़ के लोगों को मिल रही है।

सरकारी कामकाज में आई तेजी
आजादी के सात दशक बाद ओरछा ब्लाक मुख्यालय में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने से सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। वही बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में भी काफी मदद मिल रही है। सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने अब अबूझमाड़ के लोगों को जिला मुख्यालय का सफर तय नहीं करना पड़ रहा है, जिससे समय और रुपये की बचत हो रही है।

जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा माड़ के लोगों को
ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में संचालित विभिन्न विभागों के दफ्तरों को जिला मुख्यालय शिफ्ट कर दिया गया था जिसे अब वापस ओरछा लौटाया जा रहा है। अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कमली लेकामी कहती है कि इंटरनेट की वजह से ब्लाक के सभी कार्य नारायणपुर में होते थे अधिकारी भी बहाना बनाकर ओरछा से गायब रहते थे अब अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में रहना पड़ेगा,जिससे लोगों के रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। सप्ताह में एक दिन आने वाले अधिकारी ज्यादा समय ओरछा में बिताएंगे।

बड़े शहरों में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड
बीएसएनएल के एसडीओ ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि पहली बार ओरछा के लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लाक मुख्यालय से सबसे पहले (पीडीओ) पब्लिक डाटा ऑफिस सर्विस शुरू की गई है। ओरछा में 50 कनेक्शन लग चुके है। लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 69 रुपये में 30 जीबी डाटा 30 दिनों के लिए मिल रहा है। बड़े शहर में मिलने वाली स्पीड ओरछा के लोगों को मिल रही है।

मिल रही ऑनलाइन जानकारी
कलेक्टर धर्मेश साहू ने बताया कि अबूझमाड़ के लोगों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाडि़ए बच्चों की पढाई के साथ सरकारी कामकाज में कसावट आएगी। ब्लाक मुख्यालय में संचालित कार्यालयों के लंबित कार्य तेजी से हो रहे है। ऑनलाइन जानकारी मिल रही है।

RELATED ARTICLES

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

राजमार्गों का विस्तार

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में बीते वित्त वर्ष की तुलना में पांच से आठ प्रतिशत अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की संभावना है। पिछले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments