खेल

इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय गोल्फर अदिति, आ सकता है एक और पदक

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच सकती हैं। वह गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। अदिति तीन राउंड के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है। उन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। 2016 रियो ओलंपिक में वह 41वें स्थान पर थीं। उधर, भारत की दीक्षा डागर 72 के स्कोर के साथ काफी नीचे हैं।

 

Source Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *