Home उत्तराखंड एई और जेई प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने 50 हजार...

एई और जेई प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल के भाई को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसआईटी की दसवीं गिरफ्तारी है। आरोपी ने करनाल में अपने आवास पर अभ्यर्थियों को पेपर रटवाया था। फरार चल रहे संजय को भी घर में शरण दी थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभी फरार चल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का भी खुलासा हुआ था। एसआईटी ने अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल, लक्सर निवासी डेविड का नाम सामने आया था।

दोनों ने लीक पेपर को बाजार में उतारने में भूमिका निभाई थी। एसआईटी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में दबिश दी थी मगर दोनों हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। जिसके बाद पहले 25 फिर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किए गए थे। जांच कर रही एसआईटी को धारीवाल के भाई के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

एसआईटी प्रभारी एवं एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नंबर 752 सेक्टर चार करनाल हरियाणा को पूछताछ के बाद एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुधीर ने फरार संजय धारीवाल को छिपाने में मदद की थी, जबकि एई की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने करनाल स्थित आवास पर पेपर रटवाया था।

एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल और डेविड की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के हाथ न आने पर चल-अचल संपित्त की कुर्की की कार्रवाई के लिए धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई जा चुकी है जबकि धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बीते जनवरी माह में पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसआईटी गठित हुई। एसआईटी ने एई-जेई पेपर लीक का भी खुलासा किया। इसमें दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों प्रकरण में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पटवारी पेपर लीक में 15 और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में अब दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

Recent Comments