Home मनोरंजन वायरल डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर छाए ऋतिक रोशन

वायरल डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर छाए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे करिश्माई अभिनेताओं में से एक हैं। यह सिर्फ उनका अभिनय ही नहीं, बल्कि बेजोड़ नृत्य कौशल भी है, जो दर्शकों को हमेशा चकित कर देता है। इसके साथ ही उनका शानदार लुक भी लोगों को सहज ही उनकी ओर आकर्षित करता है। मनोरंजन उद्योग में रूचि रखने वाले लोग उनकी हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देते हैं, जो वह सोशल मीडिया पर करते हैं। इसलिए, जब उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन (व्यायाम का समय) के दौरान कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए, तो यह जल्द ही वायरल हो गए और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया।

लघु (शॉर्ट) वीडियो की एक श्रृंखला में, ऋतिक को अपनी जिम में घूमते हुए देखा जा सकता है, जहां वह 80 के दशक के लोकप्रिय गानों पर नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक गानों पर गोल गोल चक्कर लगाते हुए अलग ही अंदाज में नृत्य करते हुए दिख रहे हैं। ऋतिक ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, जब बॉलीवुड हीरो अचानक जिम में 80 के दशक का संगीत सुनता है।

वीडियो श्रृंखला अपलोड करने के कुछ क्षण बाद, इंटरनेट पर उत्साहित प्रशंसकों ने इसे लाइक करना और इस पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड भी उनकी हरकतों से मंत्रमुग्ध हो गया, क्योंकि कई हस्तियों ने एक के बाद एक कमेंट सेक्शन में कई इमोजी साझा किए। दीपिका पादुकोण, जो जल्द ही उनके साथ फाइटर में काम करती नजर आएंगी, ने भी इस पर कमेंट किया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, जोकर! वहीं अभिनेत्री कृति सैनन, आयुष्मान खुराना, रनवीर सिंह, प्रीति जिंटा और वरुण धवन जैसे अन्य सितारों ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट्स किए। ऋतिक के नाचते हुए वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गए और उनकी पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच जबरदस्त छाप छोड़ी। महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद, काम के मोर्चे पर, ऋतिक तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक पर काम कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक घोषणा की थी।

फिल्म को निर्देशक जोड़ी पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जिन्होंने तमिल ब्लॉकबस्टर का भी निर्देशन किया था। फिल्म में ऋतिक सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। भारत की पहली एरियल एक्शन ड्रामा मानी जाने वाली इस फिल्म की शूटिंग दुनिया भर के कई देशो में की जाएगी और यह हमारे देश के सशस्त्र बलों और सैनिकों के बलिदान की गाथा को प्रदर्शित करेगी।

RELATED ARTICLES

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments