Home ब्लॉग चीन से दोस्ती-दुश्मनी दोनों कैसे चलेगी!

चीन से दोस्ती-दुश्मनी दोनों कैसे चलेगी!

हरिशंकर व्यास
नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते और उसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू के कई सालों तक चीन के साथ दोस्ती दिखाते रहे। दिखाते क्या रहे चीन के साथ उन्होंने खूब दोस्ती रखी तभी चीनी कंपनियों का गुजरात में निवेश भी हुआ था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने साबरमती रिवर फ्रंट पर शी जिनफिंग को झूला झुलाया। बाद में अनौपचारिक वार्ता के लिए वुहान गए। दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए जिनफिंग भारत आए और ममलापुरम में दोनों के बीच वार्ता हुई। लेकिन उसके बाद क्या हुआ? पहले डोकलाम में चीन ने भारत की जमीन कब्जाई। उसके बाद पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ करके जमीन पर कब्जा किया। दशकों बाद दोनों देशों के बीच सैन्य झड़प हुई, जिसमें गलवान घाटी में भारत के 20 जवान शहीद हुए। अप्रैल 2020 के बाद सारी स्थितियां बदल गईं। पूर्वी लद्दाख में गलवान से लेकर पैंगोंग झील, देपसांग, डेमचक सहित कई जगहों पर भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने आ गईं।

एक तरफ यह स्थिति। ढाई साल से दोनों देशों में जबरदस्त तनातनी है तो दूसरी ओर चीन के साथ कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। पहली बार भारत और चीन के बीच कारोबार एक सौ अरब डॉलर से ज्यादा हुआ है। पिछले साल यानी 2021 में भारत और चीन के बीच 125 अरब डॉलर का कारोबार हुआ, जिसमें भारत का व्यापार घाटा 69 अरब डॉलर का था। इसमें भारत ने चीन से 94.2 अरब डॉलर का आयात किया। यह भारत के कुल आयात का 15 फीसदी है। इस साल यानी 2022 की पहली छमाही में ही चीन के साथ भारत का कारोबार 67.08 अरब डॉलर का हो चुका है। इसका मतलब है कि पिछले साल के कारोबार का रिकॉर्ड इस साल टूट जाएगा। सोचें, एक तरफ चीन भारत को चारों तरफ से घेर रहा है, पड़ोसी देशों पर दबाव डाल कर उनको भारत के खिलाफ बना रहा है, सीमा पर सैन्य ताकत बढ़ा कर भारत को घेर रहा है तो दूसरी ओर भारत उसके साथ कारोबार बढ़ाता जा रहा है। उस कारोबार में भी ऐसा नहीं है कि भारत को फायदा है। भारत को बड़ा नुकसान है। भारत की ओर से चीन को जितना निर्यात किया जा रहा है उससे लगभग चार गुना आयात किया जा रहा है।

एक तरफ आत्मनिर्भर भारत का नारा है तो दूसरी ओर देश पूरी तरह से चीन निर्भर होता जा रहा है। देश के तमाम सामरिक जानकार इस बात के लिए भारत की आलोचना कर रहे हैं। सामरिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चैलानी ने पिछले साल का एक आंकड़ा देकर ट्विट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात को कैसे जस्टिफाई करेंगे कि सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच चीनके साथ कारोबार दोगुना हो गया? उन्होंने बताया कि 2021 के जनवरी से नवबंर के बीच चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा साढ़े 61 अरब डॉलर का हो गया। उन्होंने यह भी बताया  कि यह आंकड़ा भारत के एक वित्तीय वर्ष में कुल रक्षा खर्च के लगभग बराबर है।

इसलिए एक तरफ सीमा विवाद है तो दूसरी ओर चीन के साथ कारोबार है। ऐसे ही एक तरफ चीन से सीमा विवाद सुलझाने के लिए सैन्य और कूटनीतिक वार्ताएं हैं तो दूसरी ओर दलाई लामा को बधाई दी जा रही है और साथ ही संसदीय समिति की ओर से दलाई लामा को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठ रही है। तो क्या चीन इस बात को नहीं समझ रहा है? उसे पता है कि उसको भारत के साथ कैसे पेश आना है। बस भारत को नहीं पता है कि चीन से कैसे निपटना है। इसलिए भारत की कूटनीति, आर्थिक नीति और सामरिक नीति सब कंफ्यूजन में है और दूसरी ओर चीन लगातार भारत को घेरते हुए है।

RELATED ARTICLES

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

महामारी बनते कैंसर को मात देने की रणनीति बने

डॉ अंशुमान बीते एक दशक से अधिक समय से मेरा यह कहना रहा है कि भारत 2025 तक कैंसर की वैश्विक राजधानी बन जायेगा। चार...

 बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम  

ज्ञानेन्द्र रावत आधुनिक जीवनशैली के तहत हम सभी अपने जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास कर रहे हैं। वह चाहे भौतिक सुख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला...

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए।...

अंकिता, अग्निवीर और चुनावी बांड बने चुनाव के बड़े मुद्दे – कांग्रेस

उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव - राजीव महर्षि देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि...

लकड़ी का फर्नीचर गंदा हो गया है तो ये टिप्स अपनाएं, चमकने लगेगा तुरंत

क्या आपका लकड़ी का फर्नीचर गंदा और पुराना लगने लगा है अगर हां, तो परेशान न हों! हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर...

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार  देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव...

Recent Comments