Home मनोरंजन माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका का फर्स्ट लुक जारी

माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका का फर्स्ट लुक जारी

माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपनी अलग ख्याति हासिल की है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। अपने अभिनय और नृत्य से इस अभिनेत्री ने लाखों दिलों पर राज किया है। फिल्मों में अपना जौहर दिखाने के बाद वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आएंगी। वह पिछले कुछ समय से अपनी पहली वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब माधुरी अभिनीत सीरीज फाइंडिंग अनामिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टीयूडीयूएम का वर्चुअल आयोजन किया गया था। इस इवेंट का प्रसारण यूट्यूब पर किया गया था। यूट्यूब पर लाइव प्रसारण में इवेंट के इंडिया स्पॉटलाइट सेक्शन में कई शो और फिल्मों के फर्स्ट लुक को जारी किया गया था। इस इवेंट के दौरान ही माधुरी की पहली वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका की पहली झलक दिखाई गई है। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर द्वारा किया गया है।

प्रोड्यूसर करण की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक इस सीरीज का निर्माण कर रही है। माधुरी की सीरीज को करिश्मा कोहली और बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में मानव कौल, लक्षवीर सरन, मुस्कान जाफरी और सुहासिनी मुले भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सीरीज में माधुरी एक अनोखे अवतार में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने इस तरह के किरदार को अदा नहीं किया है।

माधुरी की फाइंडिंग अनामिका एक फैमिली ड्रामा सीरीज होगी, जो एक ग्लोबल सुपरस्टार को केंद्र में रख कर बनाई गई है। इसमें माधुरी एक पत्नी और मां का किरदार निभाएंगी, जो अचानक से बिना किसी सुराग के गायब हो जाती हैं। प्रोडक्शन टीम में शामिल सूत्र की मानें तो इस सीरीज से भारतीय मनोरंजन जगत में उम्रदराज अभिनेत्रियों का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। अब देखना है कि अपनी डेब्यू सीरीज में माधुरी कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं। माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के एक प्रोजेक्ट को साइन किया है। यह अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म होने वाली है, जिसमें पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा। पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकीं माधुरी को 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला, जिनमें से चार बार वह विजेता रही हैं। फिल्म तेजाब से माधुरी के करियर को उड़ान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई’ 4 का ट्रेलर हुआ जारी , इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इसकी घोषणा हुई है ये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments