Home उत्तराखंड धामी सरकार ने निकाला पुलिस जवानों की ग्रेड-पे समस्या का समाधान, सीएम...

धामी सरकार ने निकाला पुलिस जवानों की ग्रेड-पे समस्या का समाधान, सीएम ने दी पुलिस जवानों को शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे का विवाद खत्म करने के लिए बीच का रास्ता निकाल लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 1750 पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं, जबकि एडिशनल सब इंस्पेक्टर का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने और एएसआई की नई रैंक सृजित कर 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पुलिस के जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का हमने अच्छा समाधान निकालने का प्रयास किया है। इससे अधिक पुलिस जवानों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। उनको प्रोत्साहन के रूप में 4200 का ग्रेड-पे होगा। 1750 नए पद एडिशनल एसआई के बनेंगे। 1750 पद हेड कांस्टेबल रैंक के बनेंगे। कुल मिलाकर ऐसे अधिक पद हो जाएंगे, जिनका ग्रेड-पे 4200 होगा। मकसद है कि हमारे जवान और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करें। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया है। अशोक कुमार ने कहा कि, उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एसआई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

इस तरह उपजा ग्रेड पे का विवाद
एक जनवरी 2017 से लागू एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रमोशन) की तरह निश्चित अवधि में मिलने वाली पदोन्नति के लाभ के बदले तय ग्रेड पे विवाद की वजह है। बदली व्यवस्था से पुलिस जवान 4600 ग्रेड वेतनमान से वंचित हो रहे हैं। नई व्यवस्था में 2800 और 4200 ग्रेड वेतन की श्रेणी शामिल की गई। इससे पुलिस जवानों के परिजनों को हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पुलिस कांस्टेबलों की पहली भर्ती 2001 में हुई थी। उस वक्त पदोन्नति के लिए तय समय सीमा 8, 12 और 22 साल थी। सिपाहियों की भर्ती के समय 2000 ग्रेड पे होता है। आठ साल बाद उन्हें 2400, 12 साल बाद 4600 और 22 साल की सेवा के बाद 4800 दिए जाने का प्रावधान था। 2001 बैच के सिपाहियों को वर्ष 2013 में 4600 रुपये ग्रेड पे का लाभ मिलना था, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने समय सीमा में बदलाव कर दिया। उस वक्त यह कहा गया कि अब यह लाभ उन्हें नई नीति 10, 16 व 26 वर्ष के आधार पर मिलना है। ऐसे में इन सिपाहियों को अब वर्ष 2017 में 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जाना था। मगर, फिर उससे पहले समय सीमा को बढ़ाकर 10, 20 व 30 वर्ष का स्लैब कर दिया गया, जिससे 2001 बैच के सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे का लाभ नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की...

Recent Comments