उत्तराखंड

डेजी शाह ने किया डिजाइनर शोरूम का उद्घाटन

देहरादून। अभिनेत्री डेजी शाह ने राजपुर रोड में डिजाइनर शोरूम आर. बेलिया का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। डेजी ने कहा कि मुंबई के प्रसिद्ध डिजाइनरों के संग्रह दून में भी देखने को मिले हैं। शोरूम के ऑनर रचना भट्ट मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस पर्पल बुल एंटरटेनमेंट की निदेशकों में से एक हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डेजी शाह के अलावा तेलगू फिल्म अभिनेत्री मायरा सरीन, मॉडल एवं अभिनेता अश्विनी कपूर भी शामिल रहे। बॉलीवुड निर्माता और आर बेलिया के सह-मालिक ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि दिन प्रतिदिन देहरादून में फैशन का दर्जा बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर कुनाल शमशेर मल्ला, सतीश शर्मा, अंजलि नौरियाल, अनुराधा मल्ला, अजय शर्मा, रूपम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *