CM पुष्कर बोले-‘लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता’
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड का विषय नहीं है। इसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा, एमपी से कांवड़िए आते हैं। उत्तराखंड सिर्फ एक मेजबान राज्य है। कांवड़ यात्रा के 15 दिनों में 3 करोड़ से अधिक कांवड़िए राज्य का दौरा करते हैं।
उन्होंने कहा बात आस्था की है लेकिन लोगों की जिंदगी भी इसमें दांव पर है। जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अगर कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गंवाते हैं तो ये भगवान को अच्छा नहीं लगेगा।बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मामले में एहतियात बरतते हुए बयान दे रहे हैं। प्रदेश में कांवड़ यात्रा के सवाल पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा ये यात्रा लोगों की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा लोगों को जिंदगी गंवानी पड़े तो ये भगवान को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।