Home स्वास्थय म्यूजिक थेरेपी: संगीत में झूमकर भी स्वास्थ्य को मिल सकते हैं कई...

म्यूजिक थेरेपी: संगीत में झूमकर भी स्वास्थ्य को मिल सकते हैं कई फायदे

म्यूजिक यानी संगीत, जो हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूजिक एक थेरेपी की तरह काम करके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देने में मदद कर सकता है। जी हां, म्यूजिक की मदद से कई तरह के मानसिक विकारों से राहत दिलाने से लेकर शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। आइए आज हम आपको विस्तार से बताते हैं कि म्यूजिक थेरेपी से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

म्यूजिक से मिलने वाले शारीरिक लाभ
अगर आप रोजाना कुछ मिनट ही लाइट म्यूजिक सुनते हैं तो इससे हृदय के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त, यह श्वसन में सुधार करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने और मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद कर सकता है। इसके साथ ही सिरदर्द से राहत दिलाने में भी म्यूजिक थेरेपी मदद कर सकती है क्योंकि इसका उद्देश्य दर्द से ध्यान हटाना है और उसे दूर करना है।

म्यूजिक से मिलने वाले मानसिक लाभ
अल्जाइमर रोगियों के इलाज के लिए भी म्यूजिक थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसका दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और अल्जाइमर एक मानसिक रोग है। इसके अतिरिक्त, यह चिंता, बेचैनी और तनाव जैसे मानसिक विकारों से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। इसके साथ ही व्यक्ति को आराम पहुंचाने और मन को खुश रखने में भी म्यूजिक थेरेपी काफी मदद कर सकती है। हालांकि, इन सभी लाभों के लिए गाने का सही चयन होना महत्वपूर्ण है।

ये फायदे भी प्रदान करता है म्यूजिक
शारीरिक और मानसिक लाभ के साथ-साथ म्यूजिक थेरेपी में आध्यात्मिक अनुभवों को बढ़ाने की शक्ति है और इससे अन्य लोगों से जुडऩे में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, यह खुद पर नियंत्रण की भावना पैदा करने में मदद करती है और मनोभ्रंश के प्रभाव को कम करने में भी मदद करती है। वहीं, मनोरंजन के हिसाब से भी म्यूजिक बेहतरीन है। शायद इसलिए हर पार्टी और जश्न का मजा इसके बिना अधूरा सा है।

किन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है म्यूजिक थेरेपी
जो व्यक्ति शारीरिक दर्द से राहत पाना चाहता है, उसके लिए म्यूजिक थेरेपी बेहतरीन है। वहीं, तनाव जैसे मानसिक विकारों से छुटकारा दिलाने में भी म्यूजिक थेरेपी मदद कर सकती है। ऑटिज्म और अल्जाइमर के रोगियों के लिए म्यूजिक थेरेपी लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। हृदय और मधुमेह रोगी भी इसका विकल्प चुन सकते हैं। आर्मी के दिग्गज, जिन्होंने मौत और युद्धों का अनुभव किया हो, वे खुद को शांत करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों होते हैं फेस पर पिंपल्स? क्या है इसकी वजह

पीरियड्स के दौरान हारमोंस चेंज होने लगते हैं. ऐसे में महिलाओं में कई सारे बदलाव देखे जाते हैं। पीरियड्स आने के पहले और बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लगातार धधक रहे जंगल- लैंसडॉउन छावनी क्षेत्र के जंगल तक पहुंची जयहरीखाल के सिविल जंगलों की आग 

आग को काबू करने में जुटी वन विभाग की टीम  तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण दूसरे क्षेत्राें में जंगल धधकने का सिलसिला जारी देहरादून।...

शिक्षा विभाग ने बीआरपी-सीआरपी पदों पर नियुक्ति के लिए चुनाव आयोग से मांगी अनुमति

विभागीय मंत्री डा. रावत के निर्देश पर विभाग ने आयोग को लिखा पत्र देहरादून। प्रदेश में समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी)...

युवाओं में हार्ट अटैक- सिर्फ एक नहीं, कारण अनेक

 -अतुल मलिकराम यार उसे हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? वह तो हट्टाकट्टा जवान और एकदम फिट था! पिछले दो-चार सालों में हार्ट अटैक के...

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

Recent Comments