Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला जी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। राज्य में स्मार्ट पुलिस हो, सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउण्डेश द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउण्डेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान की उपलब्धता फाउण्डेशन द्वारा कराई गई।

माता मंगला जी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए हर्ष का दिन है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु उत्तराखण्ड पुलिस को जो वाहन मिले हैं, इससे जन सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हंस फाउण्डेशन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। आज पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जायेगा।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इससे उत्तराखण्ड पुलिस को जन सेवा के करने में और सुगमता होगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम -  पूर्व सीएम  2047 का भारत विकसित भारत होगा - पूर्व सीएम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, भाई ने दो दिन पहले जताई थी आशंका

इलाज में  जुटी थी नौ डॉक्टरों की टीम  बांदा। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली

विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।प्रवर्तन...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम -  पूर्व सीएम  2047 का भारत विकसित भारत होगा - पूर्व सीएम...

इनकम टैक्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई टैक्स...

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में...

मिर्जापुर सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार

ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं....

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

चुनाव में कानून व्यवस्था के दावे के बीच गुरुद्वारे में गोलियों की तड़तड़ाहट हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा-डीजीपी नानकमत्ता। लोकसभा चुनाव के...

हर बार की तरह इस बार भी महंगाई का बोझ लेकर आ रहा नया वित्तीय वर्ष

राजमार्गों पर टोल शुल्क के साथ ही पानी की दरों में भी होगी बढ़ोत्तरी  जून तक नहीं पड़ेगा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ देहरादून।...

Recent Comments