Home खेल चौंदकोट के लाल का फुटबाल में धमाल, इंडियन ब्लाइंड फुटबाल टीम का...

चौंदकोट के लाल का फुटबाल में धमाल, इंडियन ब्लाइंड फुटबाल टीम का स्ट्राइकर है शिवम नेगी

– आईटीएम ने किया शिवम और कोच नरेश नयाल का सम्मान

देहरादून। यदि लक्ष्य को हासिल करने की जिद हो और मेहनत की जाए तो मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाता है। शारीरिक अपंगता लक्ष्य हासिल करने में कहीं अड़चन नहीं आती। यही साबित किया है एनआईवीएच के छात्र शिवम नेगी ने। शिवम भारतीय नेत्रहीन फुटबाल टीम का स्ट्राइकर है और देश विदेश में कई मैचों में भारत के लिए गोल कर चुका है। उसका सपना है कि देश के लिए पैरा ओलंपिक में पदक लाना। फिलहाल वह नेशनल गेम्स के लिए तैयारी कर रहा है।

फुटबालर शिवम नेगी को आईटीएम ने सम्मानित किया। उसने आईटीएम के मॉस कॉम के छात्रों के विभिन्न सवालों के भी जवाब दिये। शिवम हाल में इंग्लैंड में आयोजित तीन मैत्री मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश लौटा है। भारतीय टीम में उसके साथ उत्तरकाशी का एक अन्य खिलाड़ी सोवेंद्र भंडारी भी है। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के चौंदकोट इलाके रणसू गांव के शिवम नेगी की कहानी किसी को भी प्रेरणा दे सकती है। शिवम ने अपनी विकलांगता को वरदान बनाया। वह जन्मांध नहीं था। उसकी आंखों की रोशनी दिनों-दिन कम होती रही। 15 साल की उम्र में वह पूरी तरह से नेत्रहीन हो गया। कुछ समय गांव के स्कूल में पढा, लेकिन जब ठीक से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिजनों ने देहरादून के एनआईवीएच में उसका दाखिला करा दिया। यहां उसके सपनों को मंजिल मिली।

गोल गाइड नरेश नयाल ने उसके जीवन को नई दिशा दी। अहम बात यह है कि शिवम की एक ही किडनी है। इसके बावजूद उसने फुटबाल को चुना। उसके अनुसार रोनाल्डो उसका फेवरेट है। उसने खूब मेहनत की। रोजाना चार से छह घंटे प्रैक्टिस की। इसके बाद कई प्रतियोगिताओं में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस कारण उसे भारतीय टीम में जगह मिली और वह एशियन फुटबाल प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उसने भारत के लिए कई बार जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।

शिवम खेल के साथ पढ़ाई में भी कुशाग्र है। उसने गूगल से मार्केंिटग का कोर्स भी किया है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। इंस्ट्रा पर उसके सैकड़ों फालोअर हैं। वह मोबाइल से एप की सहायता से पढ़ लेता है। किसी के भी फेसबुक एकाउंट और वाट्सएप् से जुड़ जाता है। इस प्रतिभावान खिलाड़ी का मानना है कि जीवन में अनेक चुनौतियां हैं। चुनौतियों से लड़कर ही जीत हासिल हो सकती है। मंजिल मिल जाती है। इस जुझारू और प्रेरणास्रोत खिलाड़ी शिवम नेगी को सलाम।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

Recent Comments