Home उत्तराखंड सदन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बेबाकी से दिये विपक्ष के...

सदन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बेबाकी से दिये विपक्ष के सवालों के जवाब

विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने पर विधायक धन सिंह नेगी ने सदन में सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष द्वारा पूछे गये प्रश्नों के बड़ी सूझ-बूझ और संतोषजनक तरीके से उत्तर देने पर सभी ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान जहाँ प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्ष और सत्ता पक्ष द्वारा पूछे गये प्रश्नों का बड़ी सफाई के साथ उत्तर दिया वहीं सदन में श्री महाराज से पूछे गये तारांकित प्रश्नों के जवाब से सदन में उपस्थित अधिकांश विधायक भी संतुष्ट दिखाई दिये।

सदन की कार्यवाही के दौरान टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने सवाल किया कि क्या टिहरी बांध विस्थापितों को जमीन उपलब्ध ना होने पर सरकार नगद प्रतिकर देने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि नगद प्रतिकर के लिए वर्तमान में सरकार द्वारा कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है।

तारांकित प्रश्न के जवाब में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को अवगत कराया कि 22 जनवरी 2021 को ऊर्जा मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी । जिसमें उसके साथ टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक धन सिंह नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार ने भी प्रतिभाग किया था। जिसमें भूमि के बदले नगद प्रतिकृति धन प्राप्ति के निर्धारण हेतु सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में गठित समिति में सचिव सिंचाई एवं पुनर्वास निदेशक टिहरी बांध परियोजना 20 सदस्य नामित थे समिति ने 1 जुलाई 2021 व 28 जुलाई 2021 को हुई बैठकों में सम्पार्शिविक क्षति से प्रभावित पात्र परिवार ग्राम रोला कोर्ट को छोड़कर अन्य को भूमि के बदले 74.40 लाख प्रति परिवार दिए जाने पर सहमति हुई है।

सतपाल महाराज ने सदन को यह भी अवगत कराया कि भूमि के बदले नकद धनराशि 74. 40 लाख की गणना प्रभावित क्षेत्र के तत्समय देय प्रतिकर (प्रभावित क्षेत्र में तत्समय भूमि की बाजारी दर, सोलेशियम, एक्सग्रेसिया, विकास लागत) पर 12 प्रतिशत सामान्य ब्याज जोड़ते हुए की गई है।

उन्होंने बताया कि सम्पार्शिविक क्षति नीति, 2021 में भूमि के बदले 2 एकड़ भूमि जनपद देहरादून एवं हरिद्वार में दिए जाने का प्रावधान है। भूमि स्वीकार ना होने की दशा में नगद राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जबकि भूमि के बदले नगद प्रति कर दिए जाने हेतु सम्पार्शिविक क्षति नीति में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही की जा रही है।

टिहरी विधायक धन सिंह रावत द्वारा सदन में पूछे गए तारांकित प्रश्न का सटीक और संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने सदन में सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज की जमकर तारीफ करते हुए 20 वर्षों बाद विस्थापित परिवारों मिलने वाले न्याय के लिए उनका और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

सत्र के दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से विधायक खजान दास ने तारांकित प्रश्न कर जानना चाहा कि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत अलगाड़ एवं भद्रीगाड़ नदी में जो सैकड़ों एकड़ भूमि वर्ष 2010 की आपदा में बह गई थी? अवशेष भूमि एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए तत्कालीन समय में सरकार उक्त नदियों के तटबंध निर्माण हेतु क्या कार्ययोजना तैयार की गई है।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विधायक खजान दास तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए सदन को अवगत कराया कि अवशेष भूमि एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए सरकार ने बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का गठन किया है जिसमें भद्री गाड सुरक्षा योजना 2015-16 को नाबार्ड मद से 895.34 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस योजना का कार्य 2018-19 में पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा अलगाड़ नदी से थत्यूड़ एवं भवान की बाढ़ सुरक्षा योजना और जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड में अलगाड़ नदी (यमुना पुल) से बंदर कोड बस्ती की बाढ़ सुरक्षा योजना सहित सहित पूछे गए तमाम प्रश्नों के सिंचाई मंत्री द्वारा संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने भी उनका धन्यवाद किया।

कुल मिलाकर मंगलवार को सदन में विपक्ष द्वारा जिस तरह से एक के बाद एक ताबड़तोड़ 14 प्रश्नों के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बेबाकी से जवाब दिये वह काबिले तारिफ है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments