Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक जारी, कांग्रेस को बड़ा झटका, आखिर...

उत्तराखंड में भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक जारी, कांग्रेस को बड़ा झटका, आखिर कौन है वो जिसकी गुगली में उलझ गए हरीश के श्री गणेश भी..?

देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस को एक ओर झटका लगा है। रविवार को दिल्ली में पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण वश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।

विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की पुरोला विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। उनके पिता पतिदास ने 1985 उत्तरकाशी से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

राजकुमार ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से ग्रेजुशन किया है, लेकिन वह छात्र राजनीति में कभी भी सक्रीय नहीं रहे। उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद वह भाजपा से जुड़े। 2007 में सहसपुर (आरक्षित) सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया। वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।

इस चुनाव में वह हार गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद जीते थे और राजकुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। उन्हें पुरोला से टिकट मिला था। इन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावाें की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं और आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

एक साथ 43 पायलटों के इस्तीफे से संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। एविएशन इंडस्ट्री के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। अब एक बड़ी खबर आकासा एयर से आ रही है। बताया जा रहा है...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

Recent Comments