Home बिज़नेस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर,भारत में लॉन्च होगा यह फ्लैगशिप फोन

उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर,भारत में लॉन्च होगा यह फ्लैगशिप फोन

दिल्ली। वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro आज यानी मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है। OnePlus 10 Pro को घरेलू बाजार में इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। OnePlus 10 Pro के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। OnePlus 10 Pro के साथ आज भारतीय बाजार में OnePlus Bullets Wireless Z2 भी लॉन्च होगा। OnePlus 10 Pro का लॉन्चिगं इवेंट आज शाम 7:30 बजे होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro संभावित कीमत
OnePlus 10 Pro की कीमत को लेकर खबर है कि इसे 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 71,999 रुपये होगी। फोन के साथ कैशबैक और बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। वनप्लस की ओर से OnePlus 10 Pro के आधिकारिक कीमत की घोषणा तो आज शाम को ही होगी, लेकिन यदि यह लीक रिपोर्ट सच होती है तो OnePlus 10 Pro भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। OnePlus 10 Pro की पहली सेल पांच अप्रैल को होगी। फोन को एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकेनिक ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की  QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440×3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

OnePlus 10 Pro का कैमरा
वनप्लस के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ OIS का सपोर्ट है। कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus 10 Pro की बैटरी
OnePlus 10 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है।

RELATED ARTICLES

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

एलन मस्क ने नए यूजर्स के लिए की बड़ी प्लानिंग, पोस्ट करने के लिए देने होंगे पैसे 

फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में आएगी कमी  फ्री में सिर्फ किसी अकाउंट को कर सकेंगे फॉलो  नई दिल्ली। एलन मस्क जब से एक्स (पूर्व...

ओला ने इन देशों में राइड बंद करने का लिया फैसला, भारतीय बाजार पर देगी ध्यान

भारत में कंपनी को दिख रहा ‘विस्तार का अपार अवसर’  नई दिल्ली। राइड-हेलिंग कंपनी ओला ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments