Home उत्तराखंड भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा,...

भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, दिल्ली में कर सकते हैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण

देहरादून। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि वह दो-तीन के भीतर दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कुछ समय पहले दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजकुमार तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं। इस बीच लंबे समय से चर्चा चल रही है कि भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके भाजपा में आने की चर्चाओं के साथ भीमताल क्षेत्र में पार्टी के भीतर से विरोध के सुर भी उठ रहे हैं।

इस बीच विधायक कैड़ा ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से देहरादून में मुलाकात की। उनके बीच करीब पौन घंटे तक बातचीत हुई। ऐसे में माना जा रहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि विधायक की उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात थी। कैड़ा भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस विषय पर उनकी कोई बात नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट...

गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

इंसान के शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि एक इंसान...

मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत, भाई ने दो दिन पहले जताई थी आशंका

इलाज में  जुटी थी नौ डॉक्टरों की टीम  बांदा। करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर...

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र - त्रिवेंद्र देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल...

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली

विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।प्रवर्तन...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

प्रधानमंत्री ने विगत 10 वर्षों में देश के हर तपके के लिए किया काम -  पूर्व सीएम  2047 का भारत विकसित भारत होगा - पूर्व सीएम...

इनकम टैक्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई टैक्स...

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में...

मिर्जापुर सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार

ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं....

Recent Comments