Home उत्तराखंड आप भी बनिए सड़क हादसों में मददगार, संतुष्टि संग मिलेगा 1 लाख का...

आप भी बनिए सड़क हादसों में मददगार, संतुष्टि संग मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार, 15 अक्टूबर से देशभर में शुरू होने जा रही है नेक मददगार योजना,

देहरादून। सड़क हादसों में जान बचाने वालों को पुरस्कृत करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने नेक मददगार योजना शुरू की है। इसके लिए मंगलवार को परिवहन विभाग उत्तराखंड से अलग खाता खोलकर उसका ब्यौरा मांगा गया है। हादसों में मृत्यु का आंकड़ा कम करने के लिए पहली बार लाई जा रही यह योजना 15 अक्तूबर से देशभर में शुरू हो जाएगी।

उप परिवहन आयुक्त एवं सड़क सुरक्षा समिति के प्रमुख सुधांशु गर्ग ने बताया कि परिवहन मंत्रालय 15 अक्तूबर से नेक मददगार पुरस्कार योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए मंत्रालय से एक पत्र आया है, जिसमें कहा गया है कि इस योजना के लिए अलग से खाता खोलना होगा। इस खाते की जानकारी केंद्र को भेजी जाएगी, जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से पांच लाख रुपये की राशि जमा कराई जाएगी। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

पांच हजार का पुरस्कार मिलेगा 
इस योजना के तहत उन लोगों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जो कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हैं। सरकार का मकसद है कि हादसों के घायलों को नजदीकी अस्पताल में तुरंत इलाज मिल सके, ताकि हादसों में मौतों का आंकड़ा कम हो सके।

टॉप-10 मददगार को एक-एक लाख
इस योजना के तहत जहां हर हादसे में मदद करने वालों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेेगा तो दूसरी ओर देश के टॉप-10 नेक मददगारों को हर साल सरकार एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देगी। सभी मददगारों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इसका लाभ लेने वालों को गोल्डन आवर के हिसाब से चुना जाएगा। मोटर वाहन अधिनियम के तहत किसी भी सड़क हादसे के बाद एक घंटे के समय को गोल्डन आवर कहा जाता है, जिसमें चोटिल व्यक्ति को इलाज दिलाकर मौत से बचाया जा सकता है।

प्रमुख, सड़क सुरक्षा समिति प्रमुख सुुधांशु गर्ग ने बताया कि सड़क हादसों से हर साल बढ़ता मौतों का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है। राज्य सरकार भी इसे रोकने की दिशा में लगातार प्रयास करती रही है। अब केंद्र सरकार ने नेक मददगार योजना शुरू की है, जिससे निश्चित तौर पर समय से इलाज मिलने में आसानी होगी और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments