Wednesday, May 31, 2023
Home मनोरंजन आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता...

आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ

2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि काफी समय से दर्शक इसके सीच्ल का इंतजार कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के कॉमिक कैरेक्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया था। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था, जबकि एकता कपूर फिल्म की निर्माता थीं। खबर है कि आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए फिर राज और एकता के साथ अपना हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल 2 के लिए राज और एकता के साथ बातचीत की है। एक सूत्र ने बताया, फिल्म ड्रीम गर्ल को फ्रेंचाइजी के रूप में बदलने के लिए आयुष्मान, एकता और राज उत्साहित हैं। टीम पिछले कुछ समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रही है और चीजें फाइनल हो गई हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू होने की उम्मीद है।

पहले भाग की तरह ड्रीम गर्ल 2 भी एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। मनोरंजन के साथ-साथ फिल्म में दर्शकों के लिए एक खास संदेश भी होगा। सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस को तय कर लिया गया है। साथ ही सेट्स की डिजाइनिंग का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। आयुष्मान के अलावा बाकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के अलावा मनजोत सिंह और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में दिखे थे। विजय राज, नुसरत भरूचा और अभिषेक बनर्जी ने भी फिल्म में अपना जलवा दिखाया था। निर्देशन के अलावा फिल्म का लेखन भी राज ने ही किया था। कमाई के मामले में यह फिल्म काफी सफल रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आयुष्मान जल्द ही फिल्म डॉक्टर जी में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ बनी है। फिल्म में शेफाली शाह भी अहम भूमिका निभा रही हैं। आनंद एल राय की फिल्म एक्शन हीरो भी आयुष्मान के खाते से जुड़ी है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अनिरुद्ध अय्यर के कंधे पर दी गई है। देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक में भी आयुष्मान मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
आयुष्मान की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पिछले साल 10 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और इसने दर्शकों को निराश किया। फिल्म ने केवल 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रभास की आदिपुरुष का दूसरा गाना राम सिया राम जारी, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी आदिपुरुष अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृति सेनन के...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

कान्स में सनी लियोनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उर्वशी रौतेला, सारा अली खान से लेकर मृणाल ठाकुर तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अकल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अकल दाढ़ से होने वाला दर्द असहनीय होता है और इसकी वजह से बहुत तकलीफ होती है। इससे मसूड़ों पर भी दबाव पड़ता है,...

नहीं रहे महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले से इकलौते कांग्रेस के सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बेहद कम उम्र...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

‘द दून स्कूल’ ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए खोले दाखिले के दरवाजे, 16 जुलाई को होगा टेस्ट

देहरादून। देश के प्रतिष्ठित द दून स्कूल ने गरीब घरों के मेधावी बच्चों के लिए दाखिले के दरवाजे खोल दिए हैं। इन बच्चों को 120...

प्रभास की आदिपुरुष का दूसरा गाना राम सिया राम जारी, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी आदिपुरुष अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृति सेनन के...

हरिद्वार में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 20 मीटर गहरी खाई में गिरी 41 लोगों से भरी बस

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद...

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ,बलूनी अस्पताल में संयुक्त रूप से मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

बलूनी अस्पताल ने दी पत्रकारों को विशेष सौगात देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने बलूनी अस्पताल में संयुक्त रूप से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस। आज बड़ी संख्या...

नार्को टेस्ट : आंदोलन की दिशा बदल न जाए

राजेंद्र सजवान कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा छोड़ा गया...

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

Recent Comments